देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने लॉकडाउन के इस दौर में चैलेंज शुरू किया है। जी हां लॉकडाउन में हीरो मोटोकॉर्प ने एक क्रिएटिव पहल लॉन्च की है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने लॉकडाउन के इस दौर में चैलेंज शुरू किया है। जी हां लॉकडाउन में हीरो मोटोकॉर्प ने एक क्रिएटिव पहल लॉन्च की है। इसका नाम Hero CoLabs- द डिजाइन चैलेंज है। इस चैलेंज में कंपनी ने फैन्स, छात्रों, प्रोफशनल्स आदि से अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए मोटरसाइकिल के लिए ग्राफिक्स डिजाइन तैयार कर भाग लेने को कहा है।

जीतने वाले को टॉप प्राइज के तौर पर हीरो की XPulse 200 बाइक मिलेगी। हीरो मोटोकॉर्प के इस चैलेंज को लॉन्च होने के बाद से अब तक 1600 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। हीरो CoLabs- द डिजाइन चैलेंज' दो कैटेगरी में होगा। चैलेंज में भाग लेने वालों को हीरो Splendor+ के लिए ग्राफिक्स (चैलेंज #1) या हीरो टी शर्ट/हीरो राइडिंग जैकेट (चैलेंज #) या दोनों डिजाइन करने होंगे।
जानिए कैसे ले सकते हैं चैलेंज हिस्सा
हीरो के इस चैलेंज में भाग लेने के इच्छुक लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट heromotocorp.com या माइक्रोसाइट herocolabs.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी एंट्री सबमिट कर सकते हैं। एंट्रीज के सबमिशन की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2020 है। एंट्रीज के सबमिशन के बाद हीरो मोटोकॉर्प टॉप 50 डिजाइन्स को वोटिंग के लिए अपनी माइक्रोसाइट पर पोस्ट करेगी। चैलेंज में भाग लेने वालों को भी अपनी डिजाइन्स को अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करने का मौका दिया जाएगा ताकि वे अपनी एंट्री के लिए ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट हासिल कर सकें। विजेताओं का निर्णय माइक्रोसाइट पर मिली वोटिंग के रिजल्ट और कंपनी द्वारा गठित इंटर्नल ज्यूरी करेंगे।
क्या मिलेगा विनर को इनाम
विनर के लिए ग्रैंड प्राइज हीरो XPulse 200 बाइक है। फर्स्ट रनर अप को 10000 रुपये की हीरो एक्सेसरीज या वाउचर्स मिलेंगे। सेकंड रनर अप को हीरो स्मार्ट सनग्लासेज मिलेंगे। इसके अलावा 15 स्पेशल मेन्शंस में से हर किसी को 500 रुपये के वाउचर दिए जाएंगे। इन इनामों के अलावा हीरो मोटोकॉर्प कुछ एंट्रीज को अपने प्रॉडक्शन में इस्तेमाल करेगी। हीरो CoLabs- द डिजाइन चैलेंज' के विजेताओं, रनर अप्स और स्पेशल मेंशंस की घोषणा 5 मई 2020 को हीरो मोटोकॉर्प के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगी। चैलेंज 1 और चैलेंज 2 के लिए इनाम अलग-अलग रहेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
