शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सोने-चांदी की कीमत में ऑल टाइम हाई रेट से फिलहाल गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सोने-चांदी की कीमत में ऑल टाइम हाई रेट से फिलहाल गिरावट देखने को मिल रही है। महामारी में तेजी का नया रिकॉर्ड बनाने वाले सोना की चमक नवंबर तक आते-आते फीकी पड़ गई। कीमतों में लगातार गिरावट रह रही है। Gold : ऑल टाइम हाई से हुआ 7600 रु सस्ता, जानें चांदी का हाल ये भी पढ़ें

इसके साथ ही इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक के बाजार बंद भाव का आकलन करते हैं, तो इस बीते सप्ताह सोने-चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का हाजिर भाव में 153 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी में 84 रु की तेजी देखी गई है।
पिछले हफ्ते कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
7 दिसंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 72 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49388 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49199 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 51 रुपये नरम होकर 63013 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62148 रु पर बंद हुई।
8 दिसंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 846 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50045 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49782 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 2,244 रुपये महंगी होकर 64392 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 63839 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना भी 45841 रुपये पर की तेजी से साथ खुला।
9 दिसंबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में मंगलवार के मुकाबले आज बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 33 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49749 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49689 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि जबकि, चांदी 333 रुपये सस्ती होकर 63506 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 63392 रु पर बंद हुई।
10 दिसंबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 475 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49214 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49191 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 898 रुपये नरम होकर 62494 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62600 रु पर बंद हुई।
11 दिसंबर को शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 94 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49097 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49046 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 169 रुपये सस्ती होकर 62431 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62232 रु पर बंद हुई।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
क्यों सस्ता हो रहा है सोना
कोरोना वैक्सीन की खबर के वजह सोने की कीमत में गिरावट की एक बड़ी वजह है। कोरोना वैक्सीन की आने की खुशी शेयर बाजार पर देखने को मिल रही है। वैक्सीन की तेजी के कारण निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य निवेशों में डाल रहे हैं, जिसके चलते सोने में बिकवाली शुरू हो गई है। सोने से होल्डिंग कम हो रही है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वैक्सीन के टलते शेयर बाजार में उछाल के साथ-साथ सोने में बिकवाली बढेंगी। सोने से होल्डिंग कम हो रही है , जिसके चलते कीमत में गिरावट आएगी और सोना गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। बहीं बाजार जानकारों की माने तो फरवरी 2021 तक सोने की कीमत गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकते हैं, जबकि चांदी की कीमत 62000 रुपए तक पहुंच सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications