Bal Jeevan Bima Yojana : आज के वक्त में लोगों की जीवनशैली काफी तेजी के बदल रही है। बदलती जीवनशैली के साथ हर परिवार को जरूरत के मुताबिक निवेश के ऑप्शन का भी ध्यान रखना होगा। आज के वक्त में महंगाई काफी तेजी के बढ़ रही है। ऐसे में बचत करना काफी कठिन है।
इस समय अगर आपने बचत नहीं की तो फिर आपको भविष्य में और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अभिभावक है तो फिर आपको खास तौर पर अभी से अपने बच्चों के लिए निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। जिससे आपको फ्यूचर में कुछ हेल्प मिल जाए।

बता दें कि बाल जीवन बीमा योजना एक पोस्ट ऑफिस की योजना है। इस योजना में आपको केवल प्रतिदिन 6 रु का निवेश करना होता है। इससे आप अपने बच्चे के फ्यूचर को संवार सकते हैं।
बाल जीवन बीमा योजना को पोस्ट ऑफिस की तरफ से पेश की गई है। इस योजना में केवल बच्चे के अभिभावक/ माता-पिता ही निवेश कर सकते हैं।
अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी लागू है। अगर इस योजना में निवेश की पहली शर्त की बात करें तो फिर बाल जीवन बीमा योजना में 45 साल से ज्यादा आयु के अभिभावक निवेश नहीं कर सकते है।
अभिभावक इस योजना के तहत केवल 2 ही बच्चों के लिए यह पॉलिसी खरीद सकते हैं। इस योजना में केवल 5 साल से 20 साल तक की आयु के बच्चों के लिए ही निवेश किया जा सकता है।
बाल जीवन बीमा योजना में आप अपने बच्चे के लिए प्रतिदिन 6 रूपये से 18 रूपये तक प्रीमियन जमा कर सकते हैं। अगर बच्चे की आयु 20 वर्ष है तो फिर आपको रोजाना 18 रु प्रीमियम जमा करना पड़ता है। वही, अगर बच्चे की आयु 5 वर्ष है तो फिर रोजाना 6 रुपए प्रीमियम जमा करना पड़ता है। जिसके बाद आपको मैच्योरिटी पर 1 लाख रु की राशि मिलेगी।
अगर हम इस बीमा योजना के फायदे की बात करें तो फिर अगर मैच्योरिटी के पहले अभिभावक गुजर जाता है तो फिर बच्चे के प्रीमियम को माफ कर दिया जाता है। मगर अगर मेच्योरिटी के पहले बच्चा गुजर जाता है तो फिर नॉमिनी को सम एश्योर्ड का भुगतान कर दिया जाता है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही अतिरिक्त बोनस भी प्रदान किया जाता है बाल जीवन बीमा योजना के तहत आप 1, 3 , 6 या फिर वार्षिक तौर पर निवेश कर सकते हैं।
बाल जीवन बीमा योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे आपके बच्चों का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर आदि।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications