Indian Railway, Train Ticket Rule Change: यदि आप अक्सर ट्रेन में यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखरी दी है।
दरअसल, रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई नीति लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत यात्री अब अपनी कंफर्म ट्रेन टिकट की तारीख बिना किसी कैंसिलेशन फीस दिए बदल सकेंगे। यानी यदि आपके पास कंफर्म टिकट है लेकिन तय यात्रा के दिन आप किसी वजह से सफर नहीं कर पा रहे हैं और चाहते हैं कि यात्रा की तारीख बदल दें तो अब आप ऐसा कर सकते हैं और इसके लिए आपको न तो टिकट कैंसिल कराने की आवश्यकता है और न ही कोई कैंसिलेशन फीस नहीं देनी पड़ेगी।

वर्तमान नियमों के मुताबिक, अगर कोई यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहता है, तो उसे पहले टिकट कैंसल करना पड़ता है और फिर नई तारीख के लिए नई टिकट बुक करनी पड़ती है, जिसमें कैंसिलेशन फीस भी देनी होती है।
उदाहरण के लिए, ट्रेन के तय समय से 48 घंटे से 12 घंटे पहले टिकट कैंसल करने पर कुल किराए का 25% शुल्क काटा जाता है। यात्रा से 12 से 4 घंटे पहले रद्द करने पर शुल्क और भी बढ़ जाता है। ऐसे में नया नियम लागू होने के बाद यात्री अब बिना किसी एकस्ट्र चार्ज के ऑनलाइन अपनी टिकट की तारीख बदल सकेंगे। हालांकि, यह बदलाव सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगा। यदि नई तारीख पर टिकट की कीमत ज्यादा है, तो यात्री को अंतर की राशि अतिरिक्त चुकानी होगी।
कब से लागू होगा यह नया नियम?
मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनवरी 2026 से यात्री बिना किसी शुल्क के अपने कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा की तारीक को ऑनलाइन बदल सकते हैं।
खबर के अनुसार, इस समस्या को हल करने और यात्रियों को राहत देने के लिए, भारतीय रेल एक नई नीति ला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जनवरी 2026 से यात्री अपनी कन्फर्म की गई ट्रेन टिकटों की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदल सकेंगे, और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
मौजूदा समय में तारीख बदलने के लिए यात्री को पुराना टिकट रद्द करना होता है, जिस पर रद्दीकरण के समय के आधार पर शुल्क लगता है, और फिर नया टिकट बुक करना पड़ता है। मंत्री ने इस सिस्टम को न तो यात्रियों के हित में, न ही उचित बताते हुए कहा कि नई यात्री-अनुकूल नीति को लागू करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
हालांकि, रेल मंत्री ने कहा कि नई तारीख पर कन्फर्म टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि यह सीट की उपलब्धता पर निर्भर करता है। इसके अलावा, अगर नए टिकट की कीमत ज्यादा होगी, तो यात्रियों को किराए का अंतर भी चुकाना होगा।
1 अक्टूबर से बदला है ऑनलाइनट टिकट बुकिंग का नियम
बता दें कि 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग का नियम में बदलाव हुआ है। 1 अक्टूबर से, रेल मंत्रालय ने अनिवार्य कर दिया है कि सामान्य टिक आरक्षण विंडो खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान, आरक्षित सामान्य टिकट केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट या उसके ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।
यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि आरक्षण प्रणाली का लाभ आम उपयोगकर्ता तक पहुँचे और बेईमान तत्वों द्वारा इसका दुरुपयोग न किया जाए। इससे पहले पिछले साल, नवंबर 2024 से, मंत्रालय ने वास्तविक यात्रियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय यात्रियों द्वारा ट्रेन बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि को 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया था।
अधिकारियों का कहना है कि अब 80% से अधिक टिकट IRCTC के ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से बुक किए जाते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications