
Richest People in the World : साल 2022 दुनिया के टॉप अमीरों के लिए खास नहीं रहा। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दौलत में काफी गिरावट आई। कहा जा सकता है कि ये साल इन लोगों के लिए कंगाली का रहा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क सहित दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में इस साल लगभग 1.9 ट्रिलियन डॉलर (1.9 लाख करोड़ डॉलर) की गिरावट आई।
मस्क को सबसे तगड़ा झटका
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार इस समय एलन मस्क की दौलत 137 अरब डॉलर है। वे दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गये हैं। जबकि बर्नार्ड अरनॉल्ट 162 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं। इस साल मस्क की संपत्ति में 133 अरब डॉलर की गिरावट आई है, जबकि बर्नार्ड अरनॉल्ट की दौलत में भी 15.9 अरब डॉलर की कमी आई है।
मस्क ने बनाया बुरा रिकॉर्ड
मस्क अपनी टॉप संपत्ति से करीब 200 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। इतिहास में किसी भी अमीर व्यक्ति की दौलत में इतनी गिरावट कभी नहीं आई। मस्क, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस, बिनेंस के संस्थापक झाओ चांगपेंग और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की दौलत में इस साल लगभग 392 अरब डॉलर की गिरावट आई।
क्यों आई गिरावट
कई अरबपतियों की दौलत कोविड-19 के दौरान बहुत बड़ी थी। पर मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि के मद्देनजर 2022 में इनकी संपत्ति में भारी गिरावट भी आई। एक समय क्रिप्टो वंडरकिंड सैम बैंकमैन-फ्राइड द्वारा कथित धोखाधड़ी, यूक्रेन पर रूस द्वारा छेड़ा गया विनाशकारी युद्ध, नए ट्विटर मालिक एलन मस्क के कई फैसलों का असर भी इन अमीरों की दौलत पर पड़ा।
भारतीय अमीरों का हाल
हालांकि अरबपति वर्ग के लिए सारी बुरी खबर नहीं रहीं। भारतीय टाइकून गौतम अडानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और निवेश गुरु वारेन बफेट को पीछे छोड़ दिया। उनकी संपत्ति इस साल 44 अरब डॉलर बढ़ कर 121 अरब डॉलर हो गयी। पर मुकेश अंबानी को झटका लगा। उनकी दौलत इस साल 2.87 अरब डॉलर घट कर 87.1 अरब डॉलर रह गयी।
कितनी थी मस्क की दौलत
नवंबर 2021 में मस्क की संपत्ति 340 अरब डॉलर के शीर्ष पर पहुंच गई थी। वे दुनिया के पहले शख्स थे, जिसने दौलत के मामले में 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद, वह लगातार महीनों तक एक वर्ष से अधिक समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे। उसके बाद वह इस महीने फ्रांस के बिजनेस मैग्नेट और लक्ज़री गुड्स पावरहाउस एलवीएमएच के सह-संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट से पिछड़ गए। मस्क ने अक्टूबर के अंत में 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण किया था। अपनी ट्विटर खरीद को कवर करने में मदद के लिए मस्क ने टेस्ला में अपनी काफी हिस्सेदारी बेच दी। इलेक्ट्रिक कार निर्माता अब उनकी सबसे बड़ी एसेट नहीं रह गयी है। 2022 की शुरुआत ही मस्क के लिए खराब रही। जनवरी 2022 में इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने सप्लाई चुनौतियों की चेतावनी दी, जिसके बाद 27 जनवरी को मस्क, उस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, की दौलत में 25.8 अरब डॉलर की गिरावट आई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications