नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के कारण देश भर के बैंकों ने भी नियमों का पालन करने के लिए अपने कामकाज का समय बदल दिया है। ब्रांच टाइमिंग बदलने के साथ-साथ बैंकों ने कर्मचारियों की संख्या को भी कम कर दिया है। इसके अलावा शाखाओं में लेनदेन की एक सीमा तय कर दी है और लोगों को ब्रांच पर जाने के बजाय डिजिटल चैनलों का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं। जहां तक ब्रांच टाइमिंग का सवाल है तो एसबीआई ने अलग-अलग राज्यों में कामकाज का अलग समय रखा है। आइये जानते हैं एसबीआई और अन्य बैंकों की टाइमिंग।
एसबीआई दे रहा दोपहर 2 बजे तक सेवाएं
विभिन्न राज्यों में एसबीआई अलग-अलग समय पर अपनी सेवाएं दे रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई के प्रबंध निदेशक (रिटेल बैंकिंग) पीके गुप्ता के अनुसार कई राज्यों में शाखा खोलने के समय को सीमित कर दिया गया है। कुछ राज्यों में सुबह 7-10 बजे, कुछ राज्यों में यह 8-11 बजे और कुछ में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सेवाएं दे जा रही हैं। शाखाओं का समय में बदलने के साथ ही बैंक लोगों को डिजिटल बैंकिंग चैनल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसने देश भर में मोबाइल एटीएम भी शुरू किए हैं, जो आपको घर के पास कैश मुहैया करवाएंगे।
इन बैंकों ने भी बदला समय
एसबीआई के अलावा जिन बैंकों ने अपने कामकाज का समय बदला है उनमें पीएनबी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 तक सेवाएं दे रहा है। बता दें कि बैंक ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल के जरिए बदली हुई टाइमिंग की जानकारी दे रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक की सलाह
आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को बैंक स्टाफ कम करने की जानकारी दी है। साथ ही इसने घरों में रहकर डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने को कहा है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिजिटल ट्रांजैक्शन पर सभी चार्ज हटा लिए हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
