कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देशों द्वारा किए गए लॉकडाउन से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के लिए काफी खराब रहने वाला है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए देशों द्वारा किए गए लॉकडाउन से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था के लिए काफी खराब रहने वाला है। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने गुरुवार को कहा कि कोरोनो वायरस महामारी वैश्विक आर्थिक संकट का कारण बन रही है। अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया की आवश्यकता होगी। जॉर्जीवा ने अगले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक स्प्रिंग बैठक के आगे "संकट का सामना करने, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए प्राथमिकताएं पर अपने संबोधन के दौरान यह टिप्पणी की।

इस बात की भी चेतावनी दी है कि वैश्विक ग्रोथ 2020 में तेजी से नकारात्मक हो जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के 180 सदस्यों में से 170 देशों में प्रति व्यक्ति आय में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि, वास्तव में, हम महामंदी के बाद से सबसे खराब आर्थिक गिरावट का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, यहां तक कि सबसे अच्छे मामले में भी आईएमएफ को अगले साल केवल आंशिक रिकवरी" की उम्मीद है।
इस साल के अंत में वायरस धीमा हो सकता है। लेकिन कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के हटने के बाद भी व्यवसाय को फिर से सामान्य रूप से शुरू करने में काफी समय लग जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि, महामारी की अवधि में ये हालाता और बदतर हो सकते हैं। आज दुनिया के समक्ष अभूतपूर्व संकट है। कोविड-19 ने सामाजिक और आर्थिक व्यवस्थाओं को बिजली की गति से इतने व्यापक पैमाने पर तहस-नहस कर दिया है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा था।
वहीं उन्होंने कहा कि निवेश में लगभग 100 बिलियन डॉलर पहले ही उभरते हुए बाजारों से जा चुके हैं। यह 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट में तीन गुना अधिक पूंजी पलायन है। आईएमएफ मंगलवार को अपने विश्व आर्थिक आउटलुक को इस साल और अगले साल के लिए अपने पूर्वानुमान जारी करेगा। जनवरी में आईएमएफ ने इस साल 3.3 प्रतिशत की वैश्विक वृद्धि और 2021 में 3.4 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। लेकिन वह एक अलग दुनिया थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
