नई दिल्ली। कोविड 19 महामारी से प्रभावित भारत सहित दुनिया की अर्थव्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान जाहिर किया है। आईएमएफ के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज हाे सकती है। लेकिन आईएमएफ ने इसी के साथ एक और अनुमान जताया है कि अगले वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में शायद 8.8 फीसदी गति से बढ़े और यह दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था फिर से बन जाए। इस दौरान चीन की 8.2 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

आईएमएफ का यह है दुनिया को लेकर अनुमान
आईएमएफ के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में वैश्विक अर्थव्यवस्था 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज कर सकती है। हालांकि यह अगले वित्तीय वर्ष में करीब 5.2 फीसदी की बढ़त दिखा सकती है। आईएमएफ ने 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' पर जारी अपनी रिपोर्ट में यह अनुमान जताए हैं। यह रिपोर्ट आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक वार्षिक बैठक से पहले जारी हुए हैं।
इस साल केवल चीन की बढ़ेगी जीडीपी
आईएमएफ ने इस रिपोर्ट में बताया है कि चालू वित्तीय वर्ष में दुनिया में जहां 4.4 फीसदी की गिरावट आएगी वहीं केवल चीन ही एकमात्र देश होगा, जिसकी जीडीपी 1.9 फीसदी बढ़ सकती है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आर्थिक गतिविधियों के मामले में अनुमान में संशोधन भारत के मामले में बड़ा है, जहां सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2020 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून, भारत के वित्त वर्ष के मुताबिक पहली तिमाही) के दौरान अनुमान से कहीं बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ''इसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था के 2020 में 10.3 फीसदी घटने का अनुमान है, जबकि 2021 में इसमें 8.8 फीसदी वृद्धि के साथ बड़ा उछाल आएगा।'' हालांकि इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने भारत की जीडीपी इस वित्त वर्ष में 9.6 फीसदी घटने का अनुमान जताया था।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
