IMF Praise India: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश में मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाएं गए कदमों की तारीफ की है। आरबीआई ने पिछले 6 महीनों में मुद्रास्फीति के प्रभावों से लड़ने के लिए रेपो दरो में 3 बार इजाफा किया है। भारतीय केद्रिय बैंक वैश्विक इकोनॉमिक परिस्थितियों के बावजूद महंगाई के दर को बहुत हद तक काबू में रखने में कामयाब रहा है। आइएमफ से पहले अन्य रेटिंग एजेंसियों ने भी आरबीआई को सराहा है।
आरबीआई ने दिखाई है सख्ती
आरबीआई मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए उचित रूप से कड़ा कदम उठा रहा है। अभी भी मुद्रास्फिती आरबीआई के अनुमान से ऊपर है। इस साल मई के बाद से केंद्रिय बैंक ने रेपो दर में 190 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी की है। आईएमएफ का कहना है कि रिजर्व बैंक को महंगाई पर काबू करने के लिए और सख्त होने की जरूरत है। आईएमएफ के मौद्रिक और पूंजी बाजार विभाग के वित्तीय सलाहकार और निदेशक टोबीस एड्रियन ने कहा कि भारत में अन्य उभरते बाजारों की तरह ही मौद्रिक नीति सख्त हो गई है, जहां मुद्रास्फीति लक्ष्य से ऊपर रही है।
आरबीआई के लक्ष्य से हाई है महंगाई
एक सवाल के जवाब में टोबीस एड्रियन "निश्चित रूप से, मुद्रास्फीति हाल ही में आरबीआई के लक्ष्य से ऊपर रही है, इसलिए हम आगे भी मौद्रिक नीति के सख्त होने की उम्मीद करते हैं।" वित्तीय स्थिरता के संदर्भ में, भारत में बैंकों और गैर-बैंकिंग प्रणाली दोनों में कुछ पहले से मौजूद कमजोरियां हैं, जो निश्चित रूप से अभी भी बनी हुई हैं। यह एक चिंता का कारण है।
रीजर्व बैंक को सख्त होने की है जरूरत
एड्रियन ने कहा हमने भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय क्षेत्र के आकलन कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाई है। लेकिन अभी भी कुछ मुद्दे भारत में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग के क्षेत्र में मुझे लगता है कि अभी भी सुधार करने की जरूरत है। भारत की अर्थव्यस्था में महंगाई से लड़ने के लिए और भी सुधार की आवश्यकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
