नई दिल्ली, जुलाई 29। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) की ओर से एक बयान आया है जो क्रिप्टो में निवेश करने वाले व्यक्ति को निराश कर सकता है। आईएमएफ मॉनिटरी और कैपिटल मार्केट के डायरेक्टर टोबिआस एड्रियन के अनुसार क्रिप्टो करेंसी के हाल अब और भी बुरे होने वाले है। आने वाले समय में बहुत सारे क्रिप्टो प्रोजेक्ट फेल हो सकते है।
और भी क्रिप्टो करेंसी के क्रैश होने की संभावना
टोबिआस एड्रियन ने याहू फाइनेंस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि क्रिप्टो करेंसी के बहुत सारे प्रोजेक्ट के आने वाले समय में हालत खराब होने के आसार है। कुछ दिनों पहले terraUSD के क्रैश होने के बाद से ही क्रिप्टो करेंसी के बाजार में नजर सी लग गई है। लगातार सभी करेंसी के प्राइस में लगातार गिरावट देखने को मिली है। लगातर उनके प्राइस डाउन हो रहे है। यह गिरावट अभी तक जारी हैं। अभी कहे तो निवेशकों को थोड़ा राहत मिली है क्योंकि क्रिप्टों करेंसी में थोड़ा सुधार होना शुरू हुआ है। मगर अभी आईएमएफ के डायरेक्टर के इस बयान के बाद निवेशकों को इस उम्मीद को निराशा में बदल दिया हैं।
स्टेबल कॉइन के लिए आने वाला समय ठीक नही
एड्रिआन का कहना है कि आने वाले समय में कुछ और क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स क्रैश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फिएट मनी के सहारे से चल रहे स्टेबल कॉइन्स के लिए आने वाला समय ठीक नहीं है। उन्होंने खास तौर पर इसमें Tether कि बात की। Tether अग्रणी स्टेबल कॉइन जारीकर्ता है। हालांकि, एड्रिआन ने ये भी कहा कि कुछ स्टेबल कॉइन ऐसे भी हैं जिनके लिए ऐसा कोई खतरा पैदा होने की डर नहीं है।
बैंक फिर से दरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है
एड्रिआन ने आगे कहा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी का दौर छाया हुआ है। ऐसे में बिकवाली अधिक स्पीड पकड़ सकती है और आने वाले समय में क्रिप्टो मार्केट में तेज बिकवाली भी देखी जा सकती है। इनफ्लेशन को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक फिर से दरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications