Aaj Ka Mausam; IMD Weather Update Today, 13 Nov: पूरे भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी दी गई है जबकि, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है। मौसम विभाग ने 16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बादलों और बारिश का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है, और अगले सप्ताह तक बर्फबारी जारी रह सकती है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, ओडिशा, हिमाचल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्का से घना कोहरा छाएगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के समय कोहरे की चादर देखने को मिलेगी। तापमान गिरने से इन राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ शीतलहर का असर दिख सकता है। वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। आज (13 नवंबर 2025) केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली-NCR में शीतलहर की चेतावनी
दिल्ली में प्रदूषण के कारण हाल बेहाल हैं, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में हल्का कोहरा और साफ आसमान रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में 15 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है। लगातार गिरते तापमान के साथ, 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं भी ठंड बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय सबसे ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।
दिल्ली में AQI बेहद खराब
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं ठंड का एहसास और बढ़ा रही हैं। 17 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की धूप और कोहरा छाए रहने के साथ धुंध भी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से अधिकांश पर AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। एनसीआर के शहरों में भी स्थिति लगभग ऐसी ही रही। हालांकि, स्विस ऐप आईक्यू एयर ने रात करीब नौ बजे दिल्ली का AQI 336 दर्ज किया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान
उत्तर प्रदेश में दिन में तेज धूप के कारण उतनी ठंड नहीं है, लेकिन रात में ठंड बढ़ गई है। कानपुर और इटावा में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है, कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में 16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से हल्की हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी।
हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में मौमस का हाल
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के केलांग, ताबो और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। शिमला, सोलन, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, धर्मशाला, मनाली और ऊना में तापमान 2 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी ने अगले दो दिनों में घना कोहरा और शीतलहर की संभावना जताई है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा में भी शीतलहर से परेशानी बढ़ी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications