IMD Red Alert News: गर्मी से कई राज्यों में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। उत्तर भारत में मंगलवार को भी प्रचंड गर्मी का सितम जारी रहा।
आईएमडी ने इस बात की जानकारी दी कि कई जगहों पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

ऐसे में कुछ जगहों पर आने वाले दिनों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
इन राज्यों में रेड अलर्ट हुआ जारी
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश शामिल है।
गर्मी के कारण इन राज्यों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। उत्तर भारत की कई जगहों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, कच्छ के कुछ हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
आईएमडी ने 25 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भयंकर गर्मी होने की संभावनाएं जताई हैं।
भीषण लू की संभावना
अगले 3 दिनों तक कोंकण और गोवा, बिहार और झारखंड में भी गर्म मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में भीषण लू की स्थिति अगले 5 दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करने के एक दिन बाद नजर आई है।
लू की स्थिति में सामान्य तापमान से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। भीषण गर्मी की लहर में, सामान्य तापमान से कम से कम 2 दिनों तक 6.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है।
अधिकतम तापमान से लोग परेशान
सोमवार यानी 20 मई को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
20 मई को ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है और अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश स्थानों पर लू चलने और कुछ स्थानों पर तीव्र लू चलने का अनुमान है।
लगभग चार से पांच सालों से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
