प्रचंड गर्मी का कहर मध्य भारत में जारी है. राजधानी दिल्ली हो या फिर सटे अन्य इलाके, सभी तगह गर्मी से लोग परेशान हैं. हालांकि, 20 जून की सुबह ठंडी हवा से तापमान 40 डिग्री के नीचे फिसल गया. उधर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर राज्यों समेत देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है. ऐसे में सवाल है कि कब उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश होगी? मैसम विभाग इस पर खुलासा कर दिया है. ताजा बुलेटिन में इन राज्यों में बारिश को लेकर अपडेट जारी कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में कब होगी बारिश?
भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने कहा कि मानसून के आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अब अनुकूल हो गई है. अगले 3 से 4 दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच सकता है. इससे पहले बिहार के कई हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू भी हो गई है. पश्चिम बंगाल और बिहार के रक्सौल में भी भारी बारिश हो रही है. ताजा बुलेटिन के मुताबिक मानसून को आगे बढ़ाने वाली परिस्थितियां अनुकूल है ,जोकि अब गुजरात, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश से भी आगे की ओर बढ़ रहा है.
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
IMD ने कहा कि 3-4 दिन में उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचने वाला है. विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम रहेगा. यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा. इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके तहत पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवा चलने की संभावना है. इन राज्यों में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साथ ही हल्की से मध्यम लेवल की बारिश भी हो सकती है.

अगले 5 दिन को लेकर क्या है अनुमान?
जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरजन के साथ वर्षा की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जोकि अगले 5 दिन तक रह सकता है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 5 दिन बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश होगी.
तेज हवाएं भी चलेंगी
नॉर्थ-ईस्ट अरब सागर और सौराष्ट्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications