...तो जिसका हम सब लोगों को इंतजार था, वो अपडेट आ ही गया है. देश में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक 30 से 31 मई के बीच प्री-मानसून की पहली बारिश हो सकती है. बता दें कि उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. तापमान में बीते कई सालों के रिकॉर्ड तक तोड़ डाले हैं. राजधानी दिल्ली में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया. बिहार के शेखपुरा में स्कूली बच्चियां तो भीषण गर्मी के चलते बिमार हो गई.
अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने कहा कि देश में मानसून मई के आखिर में एंट्री कर सकता है. प्री-मानसून में पहली बारिश 30 या 31 मई को हो सकती है. क्योंकि केरल में इस बार मानसून समय से पहले आने वाला है, जोकि आमतौर पर 1 जून को आता है. ताजा अनुमान में कहा गया है कि लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां एकदम अनुकूल हैं. इस लिहाज से मानसून के केरल पहुंचने के अगले 8 से 10 दिन में ये मुंबई पहुंच सकता है.
मध्य जून तक पहुंचेगा मानसून
IMD की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक केरल समेत अन्य तटीय इलाकों में तो बारिश होगी लेकिन उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल मॉनसून के लिए इंतजार करना होगा. क्योंकि मानसून को उत्तर भारत तक पहुंचने में समय लगेगा. उत्तर भारत के राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है.

उत्तर भारत के लोगों को करना होगा इंतजार
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 20 जून तक गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है. ऐसे में मानसून के उत्तर भारत तक पहुंचने में करीब 30 दिन लग सकता है. इसका मतलब ये है कि उत्तर भारत में मानसून 29 जून तक पहुंचने का अनुमान है. जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने कहा कि लॉन्ग पीरियड में यानी जून से सितंबर तक 106% बारिश रहने की उम्मीद है.
प्रचंड गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
देश में प्रचंड गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मई में दिल्ली में आसमान से आग बरस रहा. क्योंकि बुधवार को शहर में तापमान 52 डिग्री के पार निकल गया. वहीं, मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में तापमान 52.3°C डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. नतीजतन, लोगों का हाल-बेहाल है. दिल्ली में तापमान के बढ़ने की वजह राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं हैं. क्योंकि इसका असर विशेषकर बाहरी इलाकों पर पड़ रहा है. दिल्ली के अलावा राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा में भी तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
