हफ्तेभर से बेंगलुरू में बरस रहे हैं बादल, अब कब खिलेगी धूप? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अनुमान

बेंगलुरु में बारिश जमकर हो रही है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो चुके है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कर्नाटक तट पर पहुंचने के बाद बेंगलुरु में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। तेज आंधी और ओलों के साथ हुई बारिश में 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। अचानक से बदले मौसम ने बेंगलुरु के मौसम को एक तरफ सुहाना बना दिया तो वहीं दूसरी ओर पेड़ गिरने से यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है।

imd bengaluru weather forecast

हफ्तेभर से बेंगलुरु में बारिश हो रही है ऐसे में लोगों के मन में अब यह सवाल आ रहा है कि बेंगलुरु में अब कब धूप खिलेगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहें तो आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अपना अनुमान जारी किया है। चलिए आपको इससे जुड़ी अपडेट देते हैं।

आज बेंगलुरु में ऐसा रहेगा मौसम

बेंगलुरु में 111 मिमी की भारी बारिश हुई। यह जून में अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला दिन बन गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज, 7 जून, 2024 को बैंगलोर में तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान 21.78 डिग्री सेल्सियस और 25.77 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जानिए अलगे पूरे हफ्ते क्या रहेगा मौसम का हाल?

वहीं, 8 जून को बैंगलोर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.92 डिग्री सेल्सियस और 28.14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 7 जून से ही 12 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 7 जून को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री के बीच रहेगा। 8 जून को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, 9 जून से 12 जून तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होगी।

क्या जल्द निकलेगी धूप?

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून और 10 जून को तापमान धीरे-धीरे 28 डिग्री सेल्सियस तक कम होकर 11 जून को 27 डिग्री से 32 डिग्री तक रहेगा। वहीं, 12 जून को 25 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री तक रहेगा, और दो दिनों तक लगातार बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के इस अपडेट के अनुसार, धूप निकलने की संभावना काफी कम है। अगले हफ्ते मध्यम से तेज बारिश बेंगलुरु को भिगा सकती है।

इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

आपको बता दें कि स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। वहीं, लक्षद्वीप, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

कर्नाटक में यहां पर बरसेंगे बादल

कर्नाटक में, मौसम विभाग ने उडुपी, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ जिले, बागलकोट, बीदर, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कोप्पल, रायचूर जिले, बेंगलुरु शहरी, बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, चित्रदुर्ग, हसन, कोडागु, कोलार, मांड्या,चामराजनगर, चिक्काबल्लापुरा, रामनगर, तुमकुर, विजयनगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी ने 8 और 9 जून को कोंकण और गोवा में, 9 जून को मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 7 और 8 जून को असम और मेघालय में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+