Ikeo Lighting's IPO made huge earnings on listing: आईकियो लाइटिंग का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। आईकियो लाइटिंग के शेयर की शानदार लिस्टिंग हुई है। निवेशकों हो आज शेयर लिस्ट होते ही करीब 37 फीसदी का मुनाफा हो गया है।
आईकियो लाइटिंग ने कुछ ही दिन पहले 607 करोड़ रुपये का आईपीओ निकाला था। इस आईपीओ को करीब 68 गुना पैसा मिला था। तभी माना जा रहा था कि इस शेयर की शानदार लिस्टिंग होगी।

आज सुबह आईकियो लाइटिंग का शेयर करीब 391 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ। कंपनी ने आईपीओ के दौरान निवेशकों को 285 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए थे। इस तरह से प्रति शेयर आज निवेशको को करीब 106 रुपये का फायदा मिला है।
आईकियो लाइटिंग के शेयर की शानदार लिस्टिंग के बाद भी इसमें तेजी का दौर थमा नहीं है। दोपहर तक यह शेयर एनएसई पर 403 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस शेयर ने वैसे आज 427 रुपये का हाई बना दिया है।
जहां कंपनी का सवाल है तो यह एलईडी से जुड़े प्रोडक्ट्स को डिजाइन कर उन्हें तैयार कर बेचती है। इसको बाद में कंपनी के ग्राहक अपने ब्रांड नाम से बेचते हैं। कंपनी के 4 प्लांट हैं, जिसमें से एक उत्तराखंड के सिडकुल हरिद्वार औद्योगिक पार्क में और 3 उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित हैं।
आईकियो लाइटिंग आईपीओ से मिले पैसे से 50 करोड़ रुपये कर्ज को उतारने में करेगी। इसके अलावा करीब 212 करोड़ रुपये पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी आईकियो सॉल्यूशंस में किया जाएगा। इस निवेश से नोएडा में एक नया प्लांट तैयार किया जाएगा।
आईपीओ के दौरान आईकियो लाइटिंग को बंपर रिस्पांस मिला था। आइकियो लाइटिंग के आईपीओ को अंतिम दिन कुल 66.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 606.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के माध्यम से 1,52,24,074 शेयरों की पेशकश कर रही है, जिसके मुकाबले उसे 100,92,76,892 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी।
आंकड़ों के अनुसार, पात्र-संस्थागत निवेशकों ने इस आईपीओ को अपना भरपूर समर्थन दिया था। इस श्रेणी में निर्गम को 163.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं गैर-संस्थागत निवेशक खंड में 63.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में भी निर्गम को 13.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
