IIT Delhi Recruitment Job: अगर आप प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। अब आपको आईआईटी दिल्ली में नौकरी करने का मौका मिल रहा है। आईआईटी दिल्ली में अलग-अलग ऐकेडिमिक यूनिट में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर नौकरी करने का मौका मिल रहा है।
यह भर्ती सिविल इंजीनियरिंग, एप्लाइड मैकेनिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंसेज, सेंटर फॉर रूरल डेलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के साथ-साथ कई विभागों में की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अप्लाई करने की ये है लास्ट डेट
इन पदों के लिए आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है।
एसोसिएट प्रोफेसर के लिए ये है योग्यता
इन पदों पर आवेदन के लिए आपके पास पीएचडी के साथ 6 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें आपके पास कम से कम तीन साल आईआईटी, एनआईटी या समकक्ष में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड I के रूप में भी काम करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों के पास बुनियादी और उन्नत पाठ्यक्रम पढ़ाने का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए।
इसके अलावा आपने कम से कम एक पीएचडी छात्र को स्वतंत्र रूप से निर्देशित किया हो, या अन्य शोधकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से कम से कम दो पीएचडी छात्रों को गाइड किया हो। इसके साथ ही, आपको कम से कम एक साल आर एंड डी या फिर कंसेल्टिंग प्रोजेक्ट को पूरा किया हो।
इसके साथ-साथ आपे पास कम से कम 10 रेफरीड कॉन्फ्रेंस/ जर्नल पेपर का रिकॉर्ड होना चाहिए। जिनमें से कम से कम आपके पास 4 प्रतिष्ठित जर्नल होना चाहिए। इनमें से कम से कम 3 पिछले वर्षों में प्रकाशित होने चाहिए। इसके अलावा आपने अन्य शोधकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से कम से कम दो पीएचडी छात्रों को गाइड किया हो। इसके साथ ही, आपको कम से कम एक साल आर एंड डी या फिर कंसेल्टिंग प्रोजेक्ट को पूरा किया हो।
प्रोफेसर के लिए है योग्यता
प्रोफेसर पद के लिए अगर आप अप्लाई कर रहे हैं तो आपके पास पीएचडी की डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही आपको कम से कम चार साल का एसोसिएट प्रोफेसर का मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास टीचिंग का अच्छा एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
इसके साथ-साथ आपे पास कम से कम 20 रेफरीड कॉन्फ्रेंस/ जर्नल पेपर का रिकॉर्ड होना चाहिए। जिनमें से कम से कम आपके पास 8 प्रतिष्ठित जर्नल होना चाहिए। इनमें से कम से कम 3 पिछले वर्षों में प्रकाशित होने चाहिए। इसके अलावा आपने कम से कम एक पीएचडी छात्र को स्वतंत्र रूप से निर्देशित किया हो, या अन्य शोधकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से कम से कम दो पीएचडी छात्रों को गाइड किया हो। इसके साथ ही, आपको कम से कम एक साल आर एंड डी या फिर कंसेल्टिंग प्रोजेक्ट को पूरा किया हो।
ऐसे अप्लाई करें
एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर दोनों के लिए ही आप https://home.iitd.ac.in/jobs-iitd/ इस वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
एसोसिएट प्रोफेसर की ऐकेडेमिक पे लेवल पर 13A2 के सैलरी के साथ 1,39,600 से 2,11,300 रुपये मिलेगी। इसके अलावा, प्रोफेसर ऐकेडेमिक लेवेल पर 14A में 1,59,100 रुपये के मिनिमम पे लेवेल 1,59,100 - 2,20,200 रुपये मिलेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
