नई दिल्ली। 1 अप्रैल को सरकार ने गैस सिलेंडर के रेट में भारी कटौती की थी। उसके 2 दिन बाद ही सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के तहत घरों में आपूर्ति की जाने वाले रसोई गैस को भी सस्ता कर दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी के दाम में भी कटौती की गई है। यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके बाद में पाइप कनेक्शन से रसोई गैस लेने वालों के बिलों में भारी कमी आएगी, वहीं सीएनजी से वाहन चलाने वालों को भी अच्छा खासा फायदा होगा।
कितने घटे रेट
गैस सप्लाई कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नेचुरल गैस सस्ती होने के बाद सीएजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सीएनजी के दाम में 3.2 रुपये प्रति किलो और घरों में पहुंचाए जाने वाले पाइप्ड गैस यानी पीएनजी के दाम में 1.55 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कमी की गई है। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
कटौती के बाद सीएनजी के दाम
इस कटौती के बाद दिल्ली और इसके आसपास की जगहों पर रेट बदल जाएगा। नए रेट के अनुसार दिल्ली मे अब सीएनजी 42 रुपए प्रति किलो पर मिलेगी। इसमें 3.20 रुपये प्रति किलो की कमी की गई है। इसके अलावा नोएडा में सीएनजी के दाम अब 47.75 रुपये प्रति किलो होंगे। यहां पर 3.60 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है। वहीं मुजफ्फरनगर में दाम 56.65 रुपये प्रति किलो, करनाल में दाम 49.85 रुपये किलो प्रति किलो और गुरुग्राम में दाम 54.15 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
प्रत्येक 6 महीने पर तय होते हैं दाम
गौरतलब है कि नेचुरल गैस के दाम हर साल 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को तय किए जाते हैं। इसी के चलते 1 अप्रैल को कीमत की समीक्षा के बाद ये कटौती का ऐलान किया गया है। नेचुरल गैस का इस्तेमाल उर्वरक और बिजली उत्पादन में किया जाता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के बिक्री मूल्य में मंगलवार को 26 फीसदी की बड़ी कटौती की थी। बता दें कि वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने नवंबर में नेचुरल गैस की कीमतों के निर्धारण के लिए एक फॉर्मूला तय किया था। पिछले छह माह में नेचुरल गैस की कीमतों में दूसरी बार कमी की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर, 2019 को नेचुरल गैस की कीमतों में 12.5 फीसद की कमी की गई थी। जाहं नेचुरल गैस का इस्तेमाल उर्वरकों के उत्पादन और बिजली बनाने के लिए किया जाता है, वहीं गैस को सीएनजी एवं पीएनजी में कंवर्ट किया जाता है। बाद में इसका इस्तेमाल वाहनों में ईंधन और घरों में कुकिंग गैस के रूप में होता है।
पहले हुई थी गैस सिलेंडर के रेट में कमी
इससे पहले 1 अप्रैल को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 65 रुपये की कटौती की गई थी। इसके पहले मार्च महीने की शुरुआत में भी कीमतें घटी थीं। इसके अलावा ऑयल और तेल कंपनियों ने देश में घोषित लॉकडाउन के बाद एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत ग्राहक अब एक बार रसोई गैस लेने के बाद 15 दिन के अंतर पर ही दोबारा गैस की बुकिंग करा सकेंगे।
मुंबई में भी सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में कटौती
वहीं मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में चार-पांच अप्रैल की आधी रात से कटौती करने का फैसला किया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की कमी होगी। सरकार द्वारा प्राकृतिक गैसों के घरेलू उत्पादन में दी गई छूट के कारण आम लोगों को गैस के दामों में कमी का फायदा होगा। नई दरों के लागू होने के साथ सीएनजी की कीमतें 47.95 रुपये प्रति किलोग्राम और स्लैब-1 में 29.60 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। वहीं पीएनजी के लिए कीमत स्लैब-2 में 35.20 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। एमजीएल द्वारा प्रस्तुत नई कीमतों के साथ अब सीएनजी के प्रयोग से क्रमश: पेट्रोल और डीजल की तुलना में लगभग 55 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की बचत होगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
