देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से अगर आपने भी बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी मुहैया कराती है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से अगर आपने भी बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी मुहैया कराती है। जिसमें ग्राहक को कई बेनिफिट मिलते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी पॉलिसी होती हैं जिन्हें पॉलिसीधारक भूल जाते हैं। अगर आप भी कभी एलआईसी पॉलिसीधारक हैं या थे तो उसका आसानी से घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपका भी कोई बकाया तो नहीं।

एलआईसी के पास ऐसे करोड़ों रुपये पड़े हुए हैं, जिसे कोई भी क्लेम नहीं कर रहा है। ये पैसे वैसे पॉलिसी के पैसे हैं, जिन पॉलिसी को आगे चलाया नहीं गया और पॉलिसी होल्डर उसे भूल चुके हैं। कई बार लोग नयी पॉलिसी खरीद तो लेने हैं, लेकिन उसे आगे चला नहीं पाते। ऐसे में पॉलिसी होल्डर यही समझते हैं कि अब उनका पैसा वापस नहीं होगा और वह जब्त हो गया। ऐसे में एलआईसी ऐसी सुविधा दे रहा है, जिसमें वैसे पैसे निकाले जा सकेंगे।
पता करें एलआईसी में कितना पैसा जमा
एलआईसी के साथ ही सिफ ऐसा नहीं हुआ है। एलआईसी के साथ-साथ देश में कई और भी प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां हैं, जिनके खाते में करोड़ों रुपये ऐसे ही पड़े हैं जिसे कोई क्लेम करने वाला नहीं है। एलआईसी के खाते में पड़ा पैसा डेथ क्लेम, सरवाइवल बेनिफिट्स, प्रीमियम रिफंड, इनडेमनिटी क्लेम या मैच्योरिटी क्लेम के रूप में जमा हैं, जिसे लोग जमा करने के बाद भूल चुके हैं। अगर आपने भी कभी एलआईसी से पॉलिसी ली है और आपका पैसा एलआईसी के पास बेकार पड़ा है तो आप उस पैसे को निकाल सकते हैं। हालांकि इन पैसों को वापस पाने के लिए कुछ निश्चित अवधि होती है, इसके बाद इस पैसे को अनक्लेम्ड प्रॉपर्टी या बिना दावे की संपत्ति घोषित कर दी जाती है। आप ऑनलाइन भी यह पता करते सकते हैं कि एलआईसी के पास आपका कितना पैसा जमा है।
ऑनलाइन चेक करें अपनी बकाया राशि
- आपको जानकारी दें कि इसके लिए आपको एलआईसी ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां अलक्लेम्ड पॉलिसी ड्यूज पर क्लिक कर आप यह जान सकते हैं कि आपका कितना पैसा एलआईसी के खाते में जमा है। https://licindia.in/Bottom-Links/Unclaimed-Policy-Dues इस लिंक पर क्लिक कर आप सीधे उस पेज पर पहुंच जाते हैं, जहां आपको अनक्लेम्ड पैसे की जानकारी मिल सकती है।
- इस पेज पर जाने के बाद आपको अपने पॉलिसी का डिटेल्स भरना होगा और इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जायेगी कि एलआईसी में आपका कितना पैसा जमा है।
- इसमें पॉलिसी नंबर, जन्मतिथि और पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी।
- सबसे ऊपर पॉलिसी नंबर, उसके बाद अपना नाम, फिर उसके नीचे अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको अपना पैन नंबर देना होगा और फिर सबमिट करने के बाद आपको अपने पैसे जी जानकारी मिल जायेगी।
इन पैसों को ऑनलाइन भी क्लेम किया जा सकता है। पैसा निकालने के लिए एलआईसी ने भी एक स्पेशल कैंपेन भी चलाया है। यह कैंपेन रिवाइवल के लिए है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने पॉलिसी लेकर कुछ दिन चलाया है और फिर इसे नहीं चला पाये हैं तो आप इसे रिवाइव करा सकते हैं। यह कैंपेन 6 मार्च 2021 तक चलेगा। अगर आप पॉलिसी से जुड़ी अधिक जानकारी लेना चाहते है तो इसके लिए आपको ब्रांच जाने की आवश्यक्ता है।
नॉमिनेशन को अपडेट कराना अनिवार्य
अक्सर इस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में नॉमिनी को पता ही नहीं होता है। या फिर पॉलिसी डॉक्यूमेंट नहीं मिलते हैं। इस तरह पॉलिसीधारक की मौत होने पर आश्रित इस रकम पर दावा करने की स्थिति में नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए नॉमिनी को न केवल पॉलिसी के बारे में पता होना चाहिए, बल्कि उसे यह जानकारी भी होनी चाहिए कि पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज कहां रखे हैं। पॉलिसी में नॉमिनेशन को अपडेट कराना भी नहीं भूलना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications