नई दिल्ली, दिसंबर 4। लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन यानी पैसा बनाने के लिए शेयरों में निवेश करना एक अच्छा तरीका है। इसके लिए म्यूचुअल फंड एक पसंदीदा विकल्प बन है। लेकिन ढेरों म्यूचुअल फंड योजनाएं उपलब्ध होने के कारण कई निवेशकों के लिए कोई स्कीम का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास सलाहकार या डिस्ट्रिब्यूटर नहीं है। अधिकतर निवेशक लार्ज और मिड साइज की कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाने में सहज होते हैं। उनके लिए लार्ज-कैप इक्विटी फंड, फ्लेक्सी-कैप इक्विटी फंड और मिड-कैप इक्विटी फंड अच्छा होते हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो इसके लिए इंडेक्स फंड काफी बेहतर है।
क्या होते हैं इंडेक्स फंड
एक निवेशक सीधे किसी इंडेक्स में निवेश नहीं कर सकता है बल्कि इसके बजाय इंडेक्स फंड नामक म्यूचुअल फंड के माध्यम से निवेश कर सकता है। दूसरे शब्दों में, यह शेयर बाजारों में निवेश करने का एक पैसिव तरीका है। इंडेक्स-ट्रैक किए गए म्यूचुअल फंड के नाम से भी जाना जाता है, यह बेंचमार्क इंडेक्स को ट्रैक करता है। इंडेक्स में मौजूद सभी शेयरों का फंड के पोर्टफोलियो में कुछ वेटेज या हिस्सा होता है। इन फंड्स को पैसिव रूप से प्रबंधित किया जाता है।
कम होता है जोखिम
इंडेक्स फंड आमतौर पर एक्टिवली रूप से प्रबंधित इक्विटी फंड की तुलना में कम जोखिम वाले होते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये बाजार की अस्थिरता से आपको नहीं बचा सकते है। अंडरलाइंड इंडेक्स के अनुसार जोखिम भी अलग अलग होता है। उदाहरण के लिए लार्ज कैप इंडेक्स फंड स्मॉल कैप इंडेक्स फंड की तुलना में कम जोखिम भरा होगा।
कितना मिल सकता है रिटर्न
रिटर्न ट्रैक किए जा रहे इंडेक्स पर निर्भर करता है। लार्ज कैप इंडेक्स 10-12% की रेंज में रिटर्न दे सकते हैं, जबकि मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स अपेक्षाकृत अधिक रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि, इन रिटर्न की गारंटी नहीं है। इंडेक्स फंड निफ्टी, निफ्टी मिडकैप आदि इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराते हैं। इसलिए, इनकी होल्डिंग इंडेक्स की होल्डिंग के समान होगी।
लो एक्सपेंस रेशियो
इन फंडों को पैसिव रूप से मैनेज किया जाता है। इसलिए इस म्यूचुअल फंड कैटेगरी में कम एक्सेंस रेशियो होता है। बता दें कि फंड को मैनेज और अन्य शुल्क आदि के लिए निवेशकों से एक्सेंस रेशियो लिया जाता है। इंडेक्स फंड में निवेश करने के लिए आप एसआईपी, एसटीपी आदि से भी शुरू कर सकते हैं। डीमैट खाता रखने की कोई आवश्यकता नहीं होती। यह ओपन एंडेड इंडेक्स फंड के लिए सही है और इसे सीधे कंपनी या एएमसी के पोर्टल के माध्यम से निवेश किया जा सकता है।
सस्ते रेशियो वाले फंड
यूटीआई निफ्टी इंडेक्स फंड में एक्सपेंस रेशियो 0.29 फीसदी, एचडीएफसी इंडेक्स फंड- निफ्टी 50 प्लान में 0.40 फीसदी, एचडीएफसी इंडेक्स फंड - सेंसेक्स प्लान में 0.40 फीसदी और एडलवाइस निफ्टी पीएसयू बॉन्ड प्लस एसडीएल इंडेक्स फंड 2026 - रेगुलर प्लान में ग्रोथ में 0.31 फीसदी है। इंडेक्स फंड इक्विटी मार्केट में एक्सपोजर हासिल करने का सबसे सुरक्षित जरिया हो सकता है। वास्तव में विशेषज्ञ किसी के म्यूचुअल फंड निवेश मिक्स में इंडेक्स फंड में 5-10% के बीच पैसा लगाने का सुझाव देते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
