नई दिल्ली, अप्रैल 14। करीब 4 महीने के अंतर के बाद पिछले महीने दिल्ली सहित बाकी महानगरों में पेट्रोल के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। इस बढ़ोतरी के दौर में पेट्रोल के दामों में करीब 10-11 रु का इजाफा हुआ। बहुत से लोग पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं। आप भी ऐसे लोगों में हो सकते हैं। अहम बात यह है कि डीजल और सीएनजी भी महंगी हो रही है। यानी फ्यूल के ये कॉमन ऑप्शन बजट से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में केवल एक ही विकल्प बचता है और वो है इलेक्ट्रिक वाहन। यदि आप कोई नया इलेक्ट्रिक दोपहिया यानी स्कूटर लेना चाहते हैं तो हीरो इलेक्ट्रिक सबसे बेहतर कंपनी रहेगी। ये देश की सबसे बड़ी दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी है। जानते हैं इसके स्कूटरों के बारे में।
कुल 9 स्कूटर
हीरो स्कूटर के पूरे लाइनअप में कुल 9 स्कूटर हैं। यहां हम आपको सभी के दाम बताएंगे। हीरो इलेक्ट्रिक वो कंपनी है, जिसके भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिकते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक इस समय कुल 9 स्कूटरों की बिक्री करती है। आगे जानिए सभी का रेट, रेंज, चार्जिंग टाइम और टॉप स्पीड।
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (वीआरएलए)
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (वीआरएलए) की कीमत 46640 रु है। इसकी रेंज (एक बार चार्ज होने पर अधिकतम सफर) 50 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 8 से 10 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलएक्स (वीआरएलए)
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (वीआरएलए) की कीमत 51440 रु है। इसकी रेंज भी 50 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 8 से 10 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स - सिंगल बैटरी
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स - सिंगल बैटरी की कीमत 55580 रु है। इसकी रेंज 82 किमी है। 42 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर केवल 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स की कीमत 59540 रु है। इसकी रेंज 85 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स - डुअल बैटरी
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स - डुअल बैटरी की कीमत 65640 रु है। इसकी रेंज 122 किमी है। 42 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक अटरिया एलएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक अटरिया एलएक्स की कीमत 66640 रु है। इसकी रेंज 85 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलएक्स की कीमत 67440 रु है। इसकी रेंज 85 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स (डुअल बैटरी)
हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स (डुअल बैटरी) की कीमत 67540 रु है। इसकी रेंज 165 किमी है। 42 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स की कीमत 74240 रु है। इसकी रेंज 108 किमी है। 45 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
