नई दिल्ली, फरवरी 2। बजट बीत जाने के साथ निवेशक एक बार फिर कंपनियों की इनकम के नतीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बजट में कई सेक्टरों का खास ध्यान रखा गया है। इन सेक्टरों की कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा कर अच्छी कमाई की जा सकती है। पर तीन कंपनियां ऐसी हैं, जिनके नतीजों के आधार पर उनमें पैसा लगाया जा सकता है। ये कंपनियां आपको 28 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दे सकती हैं। जानते हैं इन कंपनियों की डिटेल।
यूपीएल
एमके ग्लोबल के अनुसार तिमाही नतीजों के बाद खरीदने के लिए तीन शेयर हैं। इनमें पहला है यूपीएल। इसका शेयर इस समय करीब 786 रु के आस पास है। पर इसके लिए 910 रु का टार्गेट है। एमके ग्लोबल के अनुसार कमोडिटी की कीमतों में तेजी, प्रमुख एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इन-हाउस यानी कंपनी में ही तैयार करने और प्रभावी आरएम सोर्सिंग ने इसके तीसरी तिमाही के नतीजों को बेहतर बनाने में सहायता की। 786 रु से 910 रु तक जाने में यह शेयर 15.8 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
प्रोफिट में बढ़ोतरी
यूपीएल के दिसंबर 2021 तिमाही के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। ये पिछले साल की समान तिमाही में 793 करोड़ रुपये की तुलना में दिसंबर 2021 की तिमाही में 937 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम 24 प्रतिशत बढ़कर 11,297 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9,125 करोड़ रुपये थी। इसमें बिक्री में 11 फीसदी की बढ़ोतरी और प्रोडक्ट रियलाइजेशन में 13 फीसदी का सुधार शामिल है।
एचपीसीएल
एमके ग्लोबल की लिस्ट में दूसरा शेयर शामिल है एचपीसीएल। एचपीसीएल का शेयर इस समय 290 रु के आस पास है। मगर इसके लिए टार्गट 360 रु का है। ये आपको मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ओएनजीसी की एक सहायक कंपनी है, जो भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वामित्व में है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।
जानिए कंपनी के नतीजे
एचपीसीएल ने 31 जनवरी को दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे पेश किए। इनमें कंपनी को 1,353 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 2,373.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 43 प्रतिशत कम है। मगर इसकी इनकम 1,03,488.75 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की अवधि में 77,482.85 करोड़ रुपये की तुलना में 33.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
टेक महिंद्रा
टेक महिंद्रा लिस्ट में तीसरा और अंतिम शेयर है। टेक महिंद्रा का शेयर इस समय 1485 रु के आस पास है। मगर इसके लिए 1900 रु का टार्गेट है। यदि ये टार्गट पर पहुंचता है तो आपको 28 फीसदी से अधिक मुनाफा कर सकता है।
टेक महिंद्रा के नतीजे
टेक महिंद्रा का दिसंबर तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 1,368.50 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,309.80 करोड़ रुपये था। जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले इसका लाभ 2.2 प्रतिशत बढ़ा। तिमाही में इसकी इनकम 11,450.80 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में सालाना आधार पर 18.7 प्रतिशत बढ़ी। पिछले साल (2020) समान तिमाही में इनकम 9,647.10 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर इसकी इनकम 5.2 प्रतिशत बढ़ी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications