नई दिल्ली, जनवरी 20। हर गुजरते दिन के साथ भारत में क्रिप्टोकरेंसी फेमस होती जा रही है। लोग पहले के मुकाबले अब क्रिप्टोकरेंसी की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगे हैं और जम कर पैसा भी लगा रहे हैं। सरकार की तरफ से अभी तक न तो इस पर कोई बिल पेश किया गया है और न ही कोई नियम बनाया गया है। यानी सरकार की तरफ से अस्पष्टता बनी हुई है। मगर लोग रिस्क ले रहे हैं और क्रिप्टोकरेंसी में खूब निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि एक डिजिटल करेंसी होती है। अभी तक भी लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कम ही जानकारी है। लोग इसमें पैसा लगाना चाहते भी हैं तो उन्हें सही प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं पता होता। इसलिए हम आपको यहां उन 5 ऐप की जानकारी देंगे, जिनके जरिए आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं।
कॉइनस्विच
हमारी लिस्ट में पहला नंबर है कॉइनस्विच का। कॉइनस्विच एक सेफ क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग ऐप्स है। भारत के इस आसान डिजिटल एक्सचेंज पर रजिस्टर करके आप केवल 100 रु से ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। ये एक तेज़ और सेफ प्लेटफ़ॉर्म है। अहम बात यह है कि इस पर पहले 100 दिनों के लिए ट्रेडिंग पर 0 रु शुल्क लगेगा। यहां आपको बिटकॉइन, एथेरियम और रिपल जैसी 100 से भी अधिक क्रिप्टो में निवेश का मौका मिलेगा। इस पर आपको क्रिप्टो पर ताजा न्यूज भी मिलेंगी।
जेबपे
जेबपे भी एक सेफ क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग ऐप है। ये साल 2014 से क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड ऑफर कर रही है। इसके 50 लाख से अधिक यूजर्स हैं। इस ऐप पर 10 अरब डॉलर की लेन-देन हुई है। इस ऐप पर आपको रेफर-एंड-अर्न फीचर भी मिलेगा। इस ऐप पर आपको साइन अप करने के लिए मोबाइल नंबर और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इस ऐप ने दिसंबर 2018 में अपना ग्लोबल एक्सचेंज लॉन्च किया था।
कॉइनडीसीएक्स
अगर आप क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जानते हैं तो आपने कॉइनडीसीएक्स के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि एक काफी पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंज है। ये क्रिप्टो में निवेश की शुरुआत करने के लिए एक बेस्ट ऐप है। इसके अकेले भारत में ही 75 लाख से अधिक यूजर्स हो चुके हैं। इस ऐप पर आप बिटकॉइन, एथेरियम और ऐसी ही 200 से अधिक कई अन्य टॉप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं।
यूनोकॉइन
ये एक बहुत पुरानी ऐप है। ये भारत में 2013 से है। इसके 15 लाख से अधिक यूजर्स हैं। इसकी वेबसाइट के अनुसार लोगों ने सुरक्षित रूप से बेस्ट रेट पर ट्रेड करने के लिए यूनोकॉइन पर भरोसा किया है। इस ऐप की खासियत ये है कि इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है। यहां भी आप ढेरों क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं। ये आपकी प्राइवेसी का भी ख्याल रखता है।
वजीरएक्स
वजीरएक्स भी एक ऐसी ऐप है, जो क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए काफी फेमस है। इसके 80 लाख से अधिक यूजर्स हैं। इसका एक बेहद पॉपुलर फीचर है, जिसके तहत कई तरह के कॉन्टेस्ट होते हैं। उनमें आप हिस्सा लेकर कॉइन कमा सकते हैं। वज़ीरएक्स 2018 में स्थापित एक भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है। वज़ीरएक्स को दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेंस ने अधिग्रहित कर लिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
