नयी दिल्ली। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें। क्योंकि बहुत जल्द भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जी हां आपने सही पढ़ा। देश में स्मार्टफोन की कीमतों में जल्दी ही 6-7 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा किसी सरकारी टैक्स या आदेश से नहीं बल्कि कोरोनावायरस के कारण होगा। कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चीन में बड़े पैमाने पर कारोबार बंद होने से भारत में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका असर अगले 15 दिनों में देखा जा सकता है। किफायती स्मार्टफोन और फीचर फोन की कीमतें सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। मोबाइल इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि फीचर की कीमतों में 10 फीसदी और स्मार्टफोन की कीमतों में 6-7 फीसदी की बढ़त हो सकती है। हालांकि प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारत में पहले से ही उनकी मांग कम है।
चीन में शटडाउन का असर
दरअसल फैलते कोरोनावायरस के चलते चीन में कारोबार, फैक्ट्री और मार्केट बंद हो गये हैं। ऐसे में ऐप्लल के कुछ आईफोन जैसे वे स्मार्टफोन जो पूरी तरह से चीन से आयात किये जाते हैं उनकी कीमतों पर असर पड़ेगा। क्योंकि उनकी आपूर्ति प्रभावित होगी। एक अनुमान के मुताबिक कोरोनावायरस के कारण बंद का असर अगले छह महीने तक रहने की उम्मीद है। यानी अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इसका असर रह सकता है। कुछ मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) ने पहले ही कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है।
शिओमी ने बढ़ाये दाम
भारत में सबसे बड़ी स्मार्टफोन विक्रेता शिओमी ने अपने मशहूर रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन के दाम बढ़ा दिये हैं। सैमसंग स्थित एक सैमसंग वितरक ने कहा स्मार्टफोन के स्टॉक के मार्च में घटने की उम्मीद है। एक बड़ी कंपनी के बार में भी खबर है कि उसे भारत में फरवरी के अंत तक इस तिमाही के लिए अपना स्टॉक खत्म होने का डर है। भारतीय स्मार्टफोन विक्रेता और भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली विदेशी कंपनियां अब तक चीन के शटडाउन के प्रभाव से सुरक्षित रही हैं। मगर अब चीजें बदलने लगी हैं।
कोरोनावायरस का बढ़ रहा प्रकोप
कोरोनावायरस से अब तक 1,600 से अधिक लोगों का जीवन समाप्त हो चुका है। दुनिया भर में कोरोनावायरस से 42,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। चीन के वुहान क्षेत्र से शुरू हुए कोरोनावायरस के भारत सहित अन्य देशों में भी मामले सामने आए हैं। यूरोप में इससे मरने का पहला मामला सामने आ गया है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि चीन में कोरोनावायरस के नये मामले सामने आने की गति कम हुई है।
यह भी पढ़ें - Coronavirus Effect : भारत में थम सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
