नई दिल्ली, अक्टूबर 31। फेस्टिव सीजन चल रहा है और ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन और फ्लिपकार्ट प्रीमियम ऐप्पल आईफोन्स सहित ढेरों स्मार्टफोन पर बड़े ऑफर, छूट और डील्स की पेशकश कर रही हैं। इन खास ऑफर्स से आप नए आईफोन्स को उचित रेट पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली डे सेल में ई-कॉमर्स कंपनी आईफोन 12 डील पर बेस्ट डील पेश कर रही है। आईफोन 12 फ्लिपकार्ट सेल में 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा। आईफोन 12 मिनी की कीमत 38,999 रुपये से शुरू होगी, जबकि आईफोन एसई 2020 सेल में 30,000 रुपये पर उपलब्ध होगा।
कब तक चलेगी सेल
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल इवेंट 28 अक्टूबर को शुरू हुई और 3 नवंबर तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्यों को एक दिन पहले से ही इस सेल का एक्सेस दिया जा रहा है। इस सेल में बैंकों के कई ऑफर्स, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और कई तरह के प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है। अतिरिक्त छूट की पेशकश भी की जा रही हैं, जिनमें मोबाइल सेफ्टी के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज और स्मार्ट अपग्रेड शामिल हैं।
आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी क्रमशः 53,999 रुपये और 42,099 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान दोनों स्मार्टफोन पर फिर से भारी छूट दी जा रही। आईफोन 12 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 60,199 रुपये में और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 66,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईफोन 12 मिनी के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 45,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।
एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड
ऑफर की बात करें तो एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आप स्मार्टफोन पर 17,801 रुपये तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही आईफोन 12 मिनी को 1,439 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई और 15,650 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक भी दे रही है। साथ ही 500 रुपये और उससे अधिक के पहले पे लेटर ऑर्डर पर 15 फीसदी की तत्काल छूट भी दे रही है।
अमेजन पर डिस्काउंट
दूसरी तरफ अमेज़न पर ऐप्पल आईफोन 12 प्रो (128 जीबी) पैसिफिक ब्लू वेरिएंट केवल 95,900 रुपये में उपलब्ध है। आईफोन 12 प्रो की असली कीमत 1,19,900 रुपये है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 24,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के साथ, आईफोन 12 प्रो (128 जीबी) वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। आईफोन 11 अमेज़न वेबसाइट पर 40,999 रुपये में उपलब्ध है, जो मूल कीमत (54,900 रुपये) से 13,901 रुपये कम है।
ऐप्पल आईफोन 11
ऐप्पल आईफोन 11 थर्ड जनरेशन के न्यूरल इंजन के साथ सबसे तेज ए13 बायोनिक चिप से लैस है। इसमें डुअल-कैमरा सिस्टम है जिसमें 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड और वाइड कैमरा नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और 4के वीडियो 60 एफपीएस तक और 12 मेगापिक्सेल ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट मोड, 4 के वीडियो और स्लो-मो के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications