नयी दिल्ली। देश भर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। आने वाले महीनों में पारा और ऊपर चढ़ेगा। यानी एयर कंडीशनर (एसी) का समय आ गया है। अगर आपने अभी तक एसी नहीं खरीदा तो फटाफट खरीद लीजिए। अगर आपका इरादा एसी खरीदने का है या आप आगे कभी एसी खरीदेंगे तो कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें। हम यहां आपको कुछ जरूरी टिप्स देंगे, जिन्हें एसी खरीदते समय अपने जहन में रखें। इससे आपका बिजली का बिल भी सीमित रहेगा और कूलिंग के लिहाज से आप जरूरत वाला एसी खरीद सकेंगे। एक और बात एसी भी कई तरह के होते हैं। इसलिए सबसे पहले तो यही देखना होगा कि आपके घर या दफ्तर के लिए कौन सा एसी सही रहेगा।
कितने टन का एसी लें
सबसे पहले ये देखिए कि आपको कितने टन के एसी की जरूरत है। अगर आपका कमरा 140 वर्ग फीट का है तो 1 टन का एसी आपके लिए सही रहेगा। मगर यदि आपका इससे बड़ा यानी 180 वर्ग फीट का है तो उस स्थिति में 1.5 टन का एसी खरीदें। इसके अलावा अगर कमरा ऊपर वाले फ्लोर पर हो, जहां सूरज ज्यादा परेशान करता है या कमरा 180 वर्ग फीट से भी बड़ा है तो आपको 1.5 टन से अधिक का एसी लेना पड़ सकता है। यदि आपके कमरे में 1 टन का एसी लगा है तो वो 1 टन बर्फ जैसी कूलिंग करेगा। वहीं अगर एसी 2 टन का है, तो वो 2 टन बर्फ के बराबर ठंडा करेगा।
विंडो, स्प्लिट या पोर्टेबल
एसी तीन तरह के होते हैं। पहला विंडो। यह आपके कमरे की खिड़की वाली जगह फिट हो जाएगा। दूसरा स्प्लिट। स्प्लिट एसी का एक हिस्सा आपके कमरे में लगेगा, जबकि दूसरा हिस्सा छत या बाहर की दीवार पर लगाया जाएगा। तीसरा है पोर्टेबल एसी। इस एसी की खासियत ये है कि आप इसे पूरे घर में कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें टायर लगे होते हैं, जिससे इसे पूरे घर में कहीं भी लाना ले जाना काफी आसान होता है।
रेटिंग जरूर चेक करें
आप एसी इस्तेमाल करते हुए चाहेंगे कि आपका बिजली का बिल कम रहे। इसका एक खास तरीका है। एसी खरीदने से पहले रेटिंग जरूर चेक करें। कोशिश करें कि आप 3 स्टार से ऊपर की रेटिंग वाला एसी लाएं। ये बिजली के बिल को सीमित रखता है। संभव हो तो 5 स्टार रेटिंग वाला एसी खरीदें, जो बिजली के बिल को कम रखने के साथ साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है। इंवर्टनर टेक्नोलॉजी वाला एसी भी एक ऑप्शन है, जिससे कंप्रेसर पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इससे आपका बिजली का बिल कम आएगा।
सस्ता 1.5 टन वाला विंडो एसी
कैरियर के 1.5 टन वाले विंडो एसी की कीमत 27,499 रु है। 5 स्टार रेटिंग वाला यह एसी चारों तरफ एयर फ्लो करता है। इसमें डस्ट फिल्टर और एंटी बैक्टीरिया फिल्टर भी है। साथ ही यह ऑटो फैन स्पीड और एक्टिव कार्बन फिल्टर से लैस है। इस पर आपको 1 साल और इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी।
हिताची का सस्ता एसी
हिताची का 3 स्टार विंडो 22,990 रु का है। यह भारत में मौजूद बेस्ट 5 विंडो एसी में से एक है। इस हिताची विंडो एसी में 43 क्वालिटी चेक हैं। इस एसी में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और शानदार एयर सर्कुलेशन सिस्टम है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications