मोबाइल खरीदने का मन बना रहे है तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लें। जल्द ही आप अपने पसंद के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे वो भी काफी सस्ते कीमत में।
नई दिल्ली: मोबाइल खरीदने का मन बना रहे है तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लें। जल्द ही आप अपने पसंद के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे वो भी काफी सस्ते कीमत में। जी हां साल 2020 के शुरू होते ही अमेजन इंडिया अपनी पहली ग्रेट इंडियन सेल की घोषणा की है। अमेजन इंडिया ने अमेजन ग्रेट एंडियन सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 19 जनवरी 2020 से शुरू होगी। यह सेल 22 जनवरी 2020 तक चलेगी। हालांकि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगी। 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी। स्मार्टफ़ोन, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एवं सौंदर्य, घर एवं और रसोई, लार्ज अप्लाइंसेस, टीवी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं आदि पर सेलर्स द्वारा दी जा रही शानदार डील्स के साथ, ग्राहक अमेजन.इन पर सैकड़ों कैटेगरी में 20 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकते हैं। FD : 60 साल से ज्यादा उम्र है, तो ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज ये भी पढ़ें
एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ऑफर
सेल के दौरान आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड और ईएमआई के जरिए पेमेंट करने से 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा सेल के दौरान यूजर्स नो कॉस्ट ईएमआई भी करवा सकते हैं। यह ऑफर बजाज Finserv ईएमआई कार्ड, अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ऑफर किया जा रहा है।
स्मार्टफोन्स पर 16,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर
अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन्स की खरीद पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इनमें स्मार्टफोन्स पर 16,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।इसके अलावा यूजर्स 69रु की शुरुआती कीमत में मोबाइल एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। 833रु प्रति महीने की EMI पर यूजर्स स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं। टॉप स्मार्टफोन्स की बात करें तो इसमें OnePlus, Vivo, Realme, Xiaomi, OPPO, Huawei, Samsung और Honor के स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
लैपटॉप और कैमरे की खरीद पर बंपर छूट
लैपटॉप की खरीद पर 35,000रु तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस सेल में विभिन्न ब्रांड्स के लैपटॉप्स की खरीद पर यूजर्स को नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इस सेल में डिजिटल कैमरा खरीदने पर 10,000रु तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। वहीं, फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच पर भी 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। यही नहीं, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी 60 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने आगे कहा कि बड़े उपकरण, टीवी, स्मार्टफोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ब्यूटी, होम एवं किचन, दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं और अन्य पर विक्रेताओं द्वारा आकर्षक ऑफर्स पेश किए जाएंगे। उपभोक्ता अमेजन डॉट इन पर सैकड़ों श्रेणियों में 20 करोड़ से अधिक उत्पादों को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
