नई दिल्ली, अप्रैल 20। अमीर बनने का सपना भला कौन नहीं देखता। मगर हर कोई ये सपना पूरा नहीं कर पाता। अगर आपकी इनकम सीमित है तो बहुत प्लानिंग के साथ ही आप पैसा जमा कर सकते हैं। यदि कोई सीमित इनकम से अमीर बनना चाहे तो उसे अमीरों की कुछ आदतें भी फॉलो करनी होंगी। अगर आप कुछ आदतों को अपने रूटीन में ले आएं तो बहुत जल्द पैसा जमा कर सकते हैं। आज के समय में खर्च से ज्यादा बचत और निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए अगर आप भी मालदार होना चाहते हैं तो अपने अंदर कुछ बदलाव लाएं। आइए जानते हैं अमीर बनने के टिप्स।
निवेश का फैसला जल्दी लें
निवेश का फैसला जल्द से जल्द लेना चाहिए। मगर भारत में अकसर देखा जाता है कि लोग निवेश पर ध्यान ही नहीं देते। आप एक बात सोचिए कि यदि आप 5 साल देर से निवेश शुरू करते हैं तो इन 5 सालों में आपको जो रिटर्न मिल सकता था वो मिलेगा? नहीं मिलेगा। तो नुकसान क्यों करना। जल्द से जल्द बचत किए पैसे को निवेश कीजिए। आप अधिकतर मालदार लोगों को देखेंगे कि वे निवेश जरूर करते हैं।
रिव्यू भी करते रहें
अगर आप निवेश करते हैं तो समय समय पर उसे रिवयू भी करते रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि मान लीजिए यदि आप सालाना 12 फीसदी रिटर्न उम्मीद के साथ कहीं निवेश कर रहे हैं और आपको उस स्कीम में इतना रिटर्न न मिले। तो आपको रास्ता बदल लेना चाहिए। आपके पास रिटर्न के अलावा किसी निवेश ऑप्शन में जोखिम कितना है इसका भी ध्यान रखना चाहिए। आखिर पैसा आपकी मेहनत का होता है।
जहां हो ज्यादा मुनाफा वहां लगाएं पैसा
आज के समय में एफडी या पीपीएफ से बेहतर ऑप्शन इक्विटी फंड हैं। आप म्यूचुअल फंड के जरिए इक्विटी में पैसा लगाएं। एफडी या पीपीएफ जैसी जगहों पर आपको सीमित रिटर्न मिलेगा। मगर इक्विटी फंड में आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा। कई म्यूचुअल फंड स्कीमें 90-100 फीसदी तक रिटर्न दे सकती हैं। बीते एक साल में कई स्कीमों ने इतना भारी भरकम रिटर्न दिया भी है।
खर्च कम बचत ज्यादा
आपको अपनी सैलेरी में एक लिमिट तय करनी होगी कि हर महीने कितना खर्च किया जाए। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपको अधिकतम 70 फीसदी सैलेरी ही खर्च करनी चाहिए। बाकी 30 फीसदी पैसा अलग-अलग जगहों पर निवेश करें। एक और बात कि पहले लोग खर्च करने के बाद बचे हुए पैसों को बचत मानते थे। मगर अब पहले बचत कर लें और फिर बचे हुए पैसों से अपना और अपने परिवार का खर्चा चलाएं।
बेवजह के प्रोडक्ट्स न खरीदें
अब कई कंपनियां तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देती हैं। ऐसा ग्राहकों को रिझाने के लिए किया जाता है। इससे होता यह है कि लोग बिना जरूरत वाले सामान को भी डिस्काउंट के चलते खरीद लेते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करें। एक आखिरी बात कि थोड़ा पैसा अपने खाते में हमेशा रखें ताकि जरूरत के समय इधर उधर न भागना पड़े। इससे आपको जरूरत के समय अपने निवेश से पैसा नहीं निकालना होगा।
More From GoodReturns

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

RBI MPC Minutes: क्या होम लोन की EMI होगी सस्ती? जानिए आपके निवेश और FD पर असर

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

F&O में 88% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब सुरक्षित निवेश का समय आ गया है?

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

टी-बिल vs एफडी vs लिक्विड फंड: RBI के नए आंकड़ों के बाद निवेश का सही विकल्प क्या है?

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?



Click it and Unblock the Notifications