नई दिल्ली, अगस्त 23। क्या आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं? अगर खुश हैं तो क्या आपकी सैलेरी इतनी है कि आपको उसे चेंज करने की जरूरत महसूस नहीं होती? अगर ऐसा है तो हम आपके लिए एक काम की खबर लेकर आए हैं। दरअसल एक सरकारी कंपनी ने कुछ नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस कंपनी में निकाली गयी नौकरियों में यदि आपका चयन होता है तो 1 लाख रु से अधिक तक की सैलेरी दी जाएगी। आगे जानिए किस कंपनी में ये भर्तियां निकली हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
ये भर्तियां निकाली हैं उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने। यूपीआरवीयूएनएल में जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती निकली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। आप आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब तक होगा मौका
इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2022 होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रोसेस के तहत कुल 31 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें से 27 पद जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पद के लिए हैं, जबकि बाकी 4 रिक्तियां फार्मासिस्ट पदों के लिए होंगी।
कितनी होना चाहिए आयु
आयु सीमा 1 जुलाई 2022 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। जितने पदों पर भर्ती की जाएगी उनमें से ओबीसी उम्मीदवारों के लिए भी 9 पद, ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए 02 पद, एससी कैटेगरी के लिए 6 पद और एसटी कैटेगरी के 02 पद पर आरक्षित रहेंगे।
क्या है योग्यता
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल - के लिए देवनागरी लिपि में हिंदी का पूरा ज्ञान होना जरूरी है। यदि उम्मीदवार ने हिंदी में हाई स्कूल या इसी के समान परीक्षा पास नहीं की है, तो उसे रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा यूपी सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा को जॉइनिंग होने के 3 साल के भीतर पास करना होगा। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा एग्जामिनेशन होना चाहिए। बाकी जानकारी अधिसूचना (https://www.uprvunl.org/sites/default/files/Public%20Notice/Advertisement-No-U49UPRVUSA2022.pdf) में मिल जाएगी।
फार्मासिस्ट - फार्मासिस्ट का डिप्लोमा उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत होना चाहिए।
कितनी होगी सैलेरी
इन पदों पर जिन लोगों का चयन होगा उनमें से जूनियर इंजीनियर के पदों पर चुने गये लोगों को सैलरी के तौर पर 1,50,000 रुपये हर महीने मिलेंगे। दूसरी तरफ फार्मासिस्ट के पदों पर चुने गये लोगों को 75,000 रुपये बेसिक सैलरी हर महीने मिलेगी।
कितनी होगी ऐप्लिकेशन फीस
ध्यान रहे कि अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1180 रुपये की आवेदन फीस जमा करनी होगी। वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये की फीस रहेगी। इसी तरह पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 12 रुपये का शुल्क देना होगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी कुल तीन पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बिजली विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट का एडरेस है https://www.uppcl.org। जिन पदों पर भर्तियां निकाली गयी हैं, उन पर आवेदन करने की आखिरी तारिख 31 अगस्त 2022 है। भर्ती कंप्यूटर असिस्टेंट के 3 पदों पर की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद शामिल रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications