नयी दिल्ली। भारतीय शेयर बाजारों ने 2020 में कोरोना संकट के बावजूद जोरदार छलांग लगाई। निफ्टी 50 इंडेक्स और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को ताजा रिकॉर्ड पर बंद हुए। कैलेंडर वर्ष 2020 लगातार पांचवां साल रहा जिसमें बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने बढ़त हासिल की। जानकारों के अनुसार शेयर बाजार के 2021 में भी अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज ने नए साल 2021 में 5 ऐसे शेयर चुने हैं जो 56 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। एफडी पर आपको 6.5-7 फीसदी रिटर्न मिलेगा। यानी ये 5 शेयर आपको एफडी से 8 गुना तक रिटर्न दे सकते हैं।
शोभा देगा 56 फीसदी रिटर्न
पिछले 7-8 सालों में प्रॉपर्टी की कीमतें काफी हद तक सपाट या मामूली बढ़त के साथ ऊपर गई हैं। इसलिए प्रॉपर्टी की मांग में कोई भी उछाल शोभा के लिए अच्छा हो सकता है। यस सिक्योरिटीज ने शोभा के शेयर में 56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ खरीदारी की सलाह दी है। इस शेयर के लिए एक साल का टार्गेट प्राइस 640 रुपये है। निवेश का ये अच्छा मौका है।
दीपक नाइट्राइट
दीपक नाइट्राइट एक केमिकल कंपनी है। इसका शेयर 46 फीसदी रिटर्न के साथ 1033 रु तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म को इस शेयर के लिए अच्छी उम्मीद इसलिए है क्योंकि चीन से आयात का इसके पास घरेलू कंपनियों के रूप में अच्छा सब्सटीट्यूट है। मौजूदा कैपेक्स के कारण कंपनी अच्छा परफॉर्मेंस कर सकती है। 46 फीसदी रिटर्न एफडी की तुलना में कहीं बेहतर है, मगर शेयर बाजार के जोखिम को न भूलें।
पीएनसी इन्फ्राटेक
पीएनसी इन्फ्राटेक के लिए 246 रुपये का टार्गेट रखा गया है। यानी करीब 12 महीने में ये 40 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। जानकारों का मानना है कि बेहतर श्रम उपलब्धता के साथ कंपनी की काम करने की गति में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छिमाही के दौरान तेज सुधार दिखेगा। पीएनसी इंफ्राटेक की मार्केट कैपिटल इस समय 4,929.40 करोड़ रु है।
टीसीआई एक्सप्रेस
यस सिक्योरिटीज़ ने टीसीआई एक्सप्रेस में 35 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज के अनुसार लागत में कटौती के उपाय, कीमतों में बढ़ोतरी, चुनिंदा स्थानों पर खुद के वाले सॉर्टिंग केंद्र खोलने से इसके ऑपरेटिंग मार्जिन परफॉर्मेंस में सुधार होगा। इस समय टीसीआई एक्सप्रेस का शेयर 994.10 रु पर है, जबकि इसकी मार्केट कैपिटल 3,820.78 करोड़ रु है।
क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण
यस सिक्योरिटीज ने क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। ये शेयर 1020 रु तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से करीब 33 फीसदी रिटर्न कमाने का मौका है। इस समय कंपनी का शेयर 799.70 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,434.65 करोड़ रु है। मालूम हो कि भारतीय शेयर बाजार कोरोना महामारी और लॉकडाउन से काफी प्रभावित हुआ था। शेयर बाजार मार्च के अंतिम दिनों में कई सालों के निचले पर फिसल गया था। पर धीरे-धीरे रिकवरी हुई और सेंसेक्स और निफ्टी ने सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर छू लिया। इस समय बाजार काफी हाई है। ऐसे में एक्सपर्ट्स चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह देते हैं।
More From GoodReturns

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन

एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?



Click it and Unblock the Notifications