
Raj Rayon Industries Share : आज 1 मार्च को शेयर बाजार अच्छी मजबूती के साथ बंद हुआ। आज की तेजी से निफ्टी करीब 17,450 के स्तर पर पहुंच गया। आज सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 फीसदी की तेजी के साथ 59,411.08 पर और निफ्टी 146.90 अंक या 0.85 फीसदी उछल कर 17,450.90 पर रहा। आज लगभग 2396 शेयर बढ़ोतरी के साथ बंद हुए और 1009 शेयरों में गिरावट आई और 129 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल, एसबीआई और एक्सिस बैंक निफ्टी के सबसे अधिक लाभ पाने वाले शेयरों में से हे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, सिप्ला, बीपीसीएल और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में सबसे अधिक गिरावट आई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी आई। पर शेयर बाजार एक-दो दिन का खेल नहीं, बल्कि लंबी अवधि का गेम है। पर फिर भी कुछ शेयर उतार-चढ़ाव के बावजूद कम समय में निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न दे देते हैं। ऐसे ही शेयरों में से एक है राज रेयॉन इंडस्ट्रीज।
कितना दिया रिटर्न
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर सिर्फ 2 महीनों में काफी अच्छा रिटर्न दे चुका है। 2 जनवरी 2023 को यह शेयर एनएसई पर 36.90 रु पर था, जबकि आज यह 81.40 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 120.60 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 2.20 लाख रु हो गए होंगे। यानी दो महीनों में पैसा डबल से अधिक।
एक महीने का रिटर्न
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 1 महीने में भी बहुत अच्छा रिटर्न दे चुका है। 2 फरवरी 2023 को यह शेयर एनएसई पर 56.35 रु पर था, जबकि आज यह 81.40 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 44.45 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 1.45 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
6 महीनों का रिटर्न
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 6 महीनों में भी निवेशकों को मालामाल कर चुका है। 2 सितंबर 2022 को यह शेयर एनएसई पर 12.10 रु पर था, जबकि आज यह 81.40 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 572.73 फीसदी रिटर्न हासिल कर चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 6.72 लाख रु हो गए होंगे। यानी 6 महीनों में पैसा 6 गुना से अधिक।
1 साल में कर दिया मालामाल
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 1 साल में निवेशकों को बहुत अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 16 मार्च 2022 को यह शेयर एनएसई पर 1.35 रु पर था, जबकि आज यह 81.40 रु पर बंद हुआ। एक साल में कंपनी का शेयर 5929.63 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 50000 रु 30.29 लाख रु हो गए होंगे। यानी 1 साल में पैसा 60 गुना से अधिक।

कितनी है मार्केट कैपिटल
कंपनी की मार्केट कैपिटल 45.26 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 81.40 रु और निचला स्तर 1.35 रु रहा है। राज रेयॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत स्थित पॉलिएस्टर चिप्स, पॉलिएस्टर यार्न और प्रोसेस्ड यार्न की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के बिजनेस में लगी हुई कंपनी है। कंपनी टेक्सटाइल्स यार्न सेगमेंट की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications