अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करने का प्लान कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करने का प्लान कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ें। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। अगर आपके पास रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड है और आपको वीकेंड पर शॉपिंग करना पसंद है तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते है। Amazon ने लॉन्च किया T-20 एक्सपीरिएंस स्टोर, सस्त में खरीदें TV व लैपटॉप ये भी पढ़ें

पेमेंट करने के लिए अगर आप अमेजन पे बैलेंस को महीने के किसी भी शुक्रवार को रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिए रीचार्ज करते हैं तो आपको 20 फीसदी तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। बता दें कि ये डिस्काउंट ज्यादा से ज्यादा 100 रुपये का होगा। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको कम से कम 129 रुपये का रीचार्ज करना होगा। रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड होल्डर इस ऑफर का फायदा www.amazon.in या अमेजन मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ले सकते है।
जानिए कैसे मिलेगा डिस्काउंट
- सबसे पहले आपको अमेजन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आपको अमेजन पे पर जाना होगा।
- यहां आपको ऐड मनी विकल्प को क्लिक करना होगा, यहां आपको पैसे रीचार्ज करने होंगे।
- आपको रुपे कार्ड को पेमेंट के तरीके के तौर पर चुनना होगा, आपको रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना होगा।
जानिए कब तक है ऑफर
ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है। इस ऑफर का फायदा रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड रखने वाला कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है।
ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2021 तक ही वैलिड है। इस ऑफर को पीरियड को एनपीसीआई और अमेजन की ओर से बढ़ाया या घटाया जा सकता है। इस ऑफर का फायदा आप महीने में अधिकतम 100 रुपये तक ले सकते हैं।
एक लाख लोगों को नौकरी देगा अमेजन
ऑनलाइन ऑडरों में तेजी के बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 1,00,000 नए लोगों की नियुक्ति करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि नयी नियुक्तियां अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के पदों पर की जाएगी। ये नए कर्मचारी ऑर्डर की पैंकिंग, डिलिवरी या उन्हें छांटने का काम करेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां छुट्टियों में की जाने वाली भर्तियों की तरह नहीं होंगी। सिएटल की ऑनलाइन कंपनी का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल और जून के दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा और आय दर्ज की है। महामारी के दौरान लोग किराना और अन्य सामान ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं। ऑर्डरों को पूरा करने के लिए कंपनी पहले ही इस साल 1,75,000 लोगों की नियुक्ति करने वाली थी। पिछले सप्ताह कंपनी ने कहा था कि उसके पास 33,000 कॉरपोरेट और प्रौद्योगिक नौकरियां हैं, जिनपर उसे नियुक्तियां करनी हैं। कंपनी ने कहा है कि अब उसे अपने 100 नए भंडारगृहों, पैकेज छंटाई केंद्रों और अन्य स्थानों पर नए लोगों की जरूरत है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications