नई दिल्ली, मार्च 2। पोस्ट ऑफिस की योजनाएँ किसान समुदाय और छोटे-मध्यम आय वर्ग के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होती हैं। ये छोटी बचत योजनाएं स्थिर रिटर्न ऑफर करती हैं। इससे जुड़ा कोई जोखिम भी नहीं होता। बचत खाता, आवर्ती जमा (आरडी), टाइम डिपॉजिट (टीडी), राष्ट्रीय बचत मासिक खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाएं, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट ऑफिस की बेहतरीन योजनाएं हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, और किसान विकास पत्र भी लोकप्रिय डाकघर बचत योजनाएं हैं। पर इनमें तीन योजनाएं ऐसी हैं, जिनसे जुड़ा एक काम आपको करना बहुत जरूरी है। ये तीन योजनाएं हैं पीपीएफ, एनपीएस और सुकन्या समृद्धि योजना।
क्या करना है काम
दरअसल पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें निवेशकों को हर वित्त वर्ष में एक तय न्यूनतम राशि जमा करना जरूरी है। ये योजनाएं पीपीएफ, एनपीएस और सुकन्या समृद्धि योजना हैं। ध्यान रहे कि यदि आपने चालू वित्त वर्ष के लिए अभी तक इन खातों में न्यूनतम राशि जमा नहीं की है तो आप 31 मार्च 2022 तक न्यूनतम जरूर जमा कर दें। वरना आपको एक नुकसान हो सकता है।
क्या हो सकता है नुकसान
दरअसल यदि आप न्यूनतम राशि जमा न करें तो आपको खाता दोबारा एक्टिव कराना होगा। इसके लिए आपको जुर्माना देना होगा। यदि आप जु्र्माने से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले न्यूनतम राशि जमा कर दें। इन योजनाओं पर पुरानी या नयी दोनों टैक्स व्यवस्थाओं के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। मगर इसके लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपने खाते को एक्टिव रखा है और उसके लिए आवश्यक न्यूनतम राशि जमा करा दी है।
पीपीएफ की न्यूनतम राशि
एक वित्तीय वर्ष में पीपीएफ खाते में न्यूनतम 500 रु का योगदान करना जरूरी है। 2021-22 के लिए यह राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपको हर साल के लिए 500 रुपये की बकाया राशि के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष के हिसाब से 50 रुपये का जुर्माना देना होगा। मगर दिक्कत यह है कि न्यूनतम राशि नहीं होने पर आपका खाता बंद हो जाएगा।
एनपीएस
एनपीएस खाताधारकों के लिए हर वित्त वर्ष में अपने खाते में कम से कम 1,000 रुपये जमा करना जरूरी है। वरना आपका एनपीएस खाता एक्टिव नहीं रहेगा। इसमें टीयर 1 और टीयर 2 दो खाते होते हैं। यदि टियर-1 खाते में न्यूनतम राशि जमा न हो तो खाता एक्टिव नहीं रहेगा। फिर 100 रुपये का जुर्माना आपको अपनी जेब से देना होगा। यदि आपके पास टीयर-2 खाता भी हो टियर-1 खाते के साथ ही ये भी बंद हो जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए बढ़िया योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना खाते को एक्टिव रखने के लिए आपको हर वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा करने जरूरी हैं। वरना आपको 50 रुपये का जुर्माना देना होगा। बता दें कि इस योजना का नियम यह था कि जैसे ही बेटी 10 साल की हो वे खाते को ऑपरेट कर सकती है। मगर अब यदि बेटी का खाता खुलवाया जाए तो वह 18 साल की आयु पर ही इस खाते को ऑपरेट कर सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications