Ration Card : सरकार देश के करीब सभी वर्गो के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती हैं। सरकार की इन्ही योजनाओं में से एक योजना हैं राशन कार्ड योजना। यह जो योजना हैं इस योजना के माध्यम से सरकार देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त में और सस्ते में राशन की सुविधा देता हैं। देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और तेजी से बढ़ती महंगाई ने आम लोगों को परेशान कर रखा हैं। ऐसे में गरीब लोगों और ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनको सरकार में मुफ्त राशन देने की योजना को दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया हैं। ऐसे में इस योजना का फायदा देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा। दिवाली के त्योहार को देखते हुए सरकार ने एक और ऐलान किया हैं।
चीनी मिलेगी 20 रूपये में
चीनी की कीमतों को कम करने का ऐलान सरकार की तरफ से किया गया हैं। राशन की दुकान से अब आप 20 रूपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी ले सकते हैं। इसका लाभ जिनके पास अंत्योदय कार्ड हैं उनको मिलेगा। राशन की दुकान से आप गेहूं, चावल, दाल और चीनी सहित बहुत सारे सामान ले सकते हैं।
ग्रोसरी का सामान का सामान सिर्फ 100 रूपये में मिलेगा महाराष्ट्र में
देश में तेजी से बढ़ती महंगाई को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐलान किया हैं। इस ऐलान में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया हैं कि राशन कार्ड धारक को केवल 100 रूपये में ग्रॉसरी का सामान मिलेगा। इस समान से लोगों को मिठाई और नाश्ता तैयार करने में सहायता मिलेगी। खाने का तेल, सूजी, मूंगफली और पीली दाल 100 रूपये में लोगों को मिलेगी। यह जो योजना हैं इसका लाभ राज्य के 1.70 करोड़ लोगों को मिलेगा। यह जो सामान हैं इसका राशन कार्ड धारक राज्य सरकार द्वारा जो संचालित दुकानें है उससे ले सकते हैं।
दिसंबर 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन
देश के गरीब लोगों को सरकार ने कोरोना के समय सहायता करने के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हैं। इस योजना के तहत सरकार पिछले 2 वर्ष से देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दे रही हैं। यह जो योजना हैं इसको सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शुरू किया हैं यह योजना 30 सितंबर 2022 को पूरी होने वाली थी। मगर अब इस योजना को दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications