SBI: अगर आपका भी पेंशन खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। एसबीआई का कहना है कि अगर आपका पेंशन खाता एसबीआई में है तो आपको कई जरूरी कामों के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं है। एसबीआई आपको यह कार्य आसानी से घर बैठे करने की बैंक सुविधा देता है।
जानिए क्या हैं पेंशन खाता
जब कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं तो फिर वह अपने वेतन खाता या बचत खाता को पेंशन खाता में बदल सकते हैं। जिसमें उन्हें हर महीने पेंशन की राशि प्राप्त होती है। जब कोई राज्य सरकार या केन्द्र सरकार का कर्मचारी रिटायर होता है, तो उन्हें उनके खाते में रिटायरमेंट बेनिफिट्स और मासिक पेंशन मिलती है। अपने वर्तमान खाते को अगर पेंशन खाते में बदलते हैं तो फिर नए खाते की जरूरत समाप् हो जाती है।

लाइफ सर्टिफिकेट
हर वर्ष नवंबर के महीने में पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आवश्यकता होती है। बैंक के मुताबिक, एसबीआई में पेंशन पाने वालों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
बैंक की शाखाओं में प्रिंटेड फॉर्म्स में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और जीवन प्रमाणपत्र स्वीकार करने की सुविधा है। बैंक के मुताबिक, पेंशनभोगी बैंक पेंशन सेवा वेबसाइट के जरिए आधार बेस्ड वीडियो जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। जबकि जीवन प्रमाणपत्र के लिए डोरस्टेप कलेक्शन सुविधा उपलब्ध है।
ऑनलाइन सभी जानकारी मौजूद
इतना ही नहीं इसके अलावा पेंशनर्स को अपनी पेंशन की अगर जानकारी लेना है तो फिर इसके लिए उनको ऑफिस जाने की जरूरत नही। है। उनकी पेंशन की जानकारी भी बैंक की वेबसाइट में उपलब्ध है।
जब भी आपकी पेंशन आ जाती है तो फिर आपको एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी दी जाती है। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
इसके साथ ही ईमेल आईडी के जरिए भी पेंशन जारी होने के बाद पेंशनर्स को हर माह उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पेंशन पर्ची प्रदान की जाती है। इसको इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
डोरस्टेप और अन्य सुविधाएं
बैंक बचत बैंक पासबुक पर पीपीओ नंबर को प्रिंट कर देता है। ताकि इसे पता करने में काफी आसानी रहे। लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने के लिए बैंक डोरस्टेप बैंकिग बैंकिंग की भी सुविधा प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications