नई दिल्ली, सितंबर 08। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने संकेत दिया है कि अगर कंपनी 20 प्रतिशत अधिक इफिसियंट नहीं बनती है तो नौकरी में कटौती की जा सकती है। गूगल के सीईओ ने कहा है कि अगर अगली तीमाही तक कंपनी के प्रदर्शन में 20 फीसदी का इजाफा नहीं होता है तो कंपनी छटनी करने पर विचार करेगी।
20 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहते हैं कार्यकुशलता
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि वह कंपनी को 20 प्रतिशत अधिक कुशल बनाने की उम्मीद करते हैं। सीएनबीसी की खबर के मुताबिक लॉस एंजिल्स में गूगल के कोड सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पिचाई ने आर्थिक अनिश्चितता और विज्ञापन खर्च में व्यापक कमी आने के बीच कंपनी को कैसे अधिक कुशल बनाया जा सकता है, जैसे मुद्दो पर प्लान साझा कर रहे थे।
ग्रोथ हुई है धीमी
अल्फाबेट के बॉस ने यह स्वीकार किया कि हेडकाउंट बढ़ने के बाद से कंपनी का ग्रोथ धीमा हो गया है। उन्होंने कहा कि मैक्रोइकॉनॉमिक कारक उसके नियंत्रण से बाहर थे। पिचाई ने कहा कि हम एक कंपनी के रूप में यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जब आपके पास पहले की तुलना में कम संसाधन हों, तो आप काम करने के लिए सभी सही चीजों को प्राथमिकता दे रहे हो। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों को वास्तव में उत्पादक होना जरूरी है। ऐसा करके हम उन चीजों पर प्रभाव डाल सकते हैं जिन पर हम सभी को काम करना है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम अपना समय काट रहे हैं।
सभी को मिलकर करना होगा काम
पिचाई ने इस कार्यक्रम में कहा, कि हम जो कुछ भी करते हैं, हम उसमें निर्णय लेने में धीमे हो सकते हैं। लेकिन इस सब के बिच यह तय जरूर करन होगा कि हम 20 प्रतिशत ग्रोथ को कैसे पाएं। पिचाई ने कर्मचारियों को विशिष्ट उदाहरण दिया कि वह इसे कैसे आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब म्यूजिक और गूगल प्ले म्यूजिक को मर्ज करने की सलाह दी है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
