नई दिल्ली, जुलाई 16। ऑनलाइन ठगों ने अब आपके पैसो को लूटने का नया तरीका खोज लिया हैं। फेसबुक पर 5, 10, 20 और 50 रुपए के पुराने नोट खरीदने के बदले लाखों रुपए देने का झांसा देकर ठगी कर रहें है। यदि आपके पास पुराना 5 रुपए का ट्रैक्टर नोट है तो उसके बदले में 30 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक देने का वादा किया जा रहा है, इसी तरह 10 रुपए और 50 रुपए के 786 नम्बर वाले नोट के भी 4-5 करोड़ रुपए तक देने का अलग-अलग वेबसाइट पर लालच दिया जा रहा है। लोगों का यकिन दिलाने के लिए बहुत वेबसाइटों पर तो इस तरह की बात कही जा रही है। जैसे कि वह एक सच्ची साइट है। जो पुराने नोट के बदले में लोगों को लाखों रुपए अदा करती है।
इस तरह देते हैं झांसा
इसमें लिखा होता है कि आप किसी भी झांसे में न आकर कोई अकाऊंट न खुलवाएं और सीधे दिए हुए फोन नंबरों में संपर्क करें और पुरानी नोट के बदले में लाखों-करोड़ों रुपए ले जाएं। दिए नंबरों पर जब कोई भी व्यक्ति उनसे बात करता है तो आगे से व्हाट्सएप कॉल करने के लिए कहा जाता है। नोट बदलने के लिए सबसे पहले उन्हें उनके पास रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कहते है जिस पर उनसे बैंक खाते कि जानकारी ले लेते हैं। बहुत से लोगों से 10-20 हजार रुपए जमा करवाया जाता है ताकि वह उनकी वेबसाइट पर रजिस्टर करवा उनकी सदस्यता हासिल करें। जब कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन मना करता है वो कहते है बिना रजिस्ट्रेशन नोट नही बदली जाएगी।
रजिस्ट्रेशन के नाम पैसो की मांग
पंजाब केसरी की खबर के अनुसार जब फेसबुक पर अलग-अलग दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की तो जवाब मिला कि सारी जानकारी व्हाट्सएप नंबर के जरिए ही आपको बताई जाएगी। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले बैंक खाते की जानकारी मांगी और फिर रजिस्ट्रेशन के लिए 10 हजार रुपए की मांग की
झांसे में न आएं
सभी से निवेदन है कि इस तरह के झांसे में न आएं। किसी को भी किसी तरह के पैसे न दें और न ही अपनी बैंक की किसी तरह की कोई निजी जानकारी किसी के साथ शेयर करें। ऐसे ठग आपके बैंक अकाऊंट को भी खाली कर सकते हैं। इस तरह की किसी की भी सदस्यता लेने की कोई भूल न करें, अन्यथा आपके मेहनत के पैसे को यह ठग लूट कर ले जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
