Home Loan: हर व्यक्ति का खुद का घर खरीदने का सपना होता है। उन्हें अपने इस सपने को पूरा करने के लिए काफी अधिक राशि की आवश्यकता होती है। इसी वजह से सभी लोग घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं।
कई लोग फेस्टिवल के समय घर खरीदने का प्लान करते है अगर आप भी फेस्टिवल के समय घर खरीदने का सोच रहे है तो फिर आज हम आपको बैंकों के होम लोन ऑफर और ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
एसबीआई अपने ग्राहकों को 8.40 फीसदी वार्षिक की दर से होम लोन दे रहा है। इसमें प्रोसेसिंग फीस 0.17 फीसदी है। होम लोन को लेकर बैंक फेस्टिव ऑफर चला रहा है। होम लोन पर इसमें ग्राहकों को 65 आधार अंक की छूट दी जा रही है।
एसबीआई की यह छूट नियमित होम लोन, एनआरआई, फ्लेक्सीपे, अपॉन घर, सैलरी क्लास पर लागू है। आप 31 दिसंबर 2023 तक इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)
अपने ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा 'बीओबी के संग फेस्टिवल की उमंग' कैंपेन शुरू किया है। 31 दिसंबर 2023 तक बैंक का यह यह स्पेशल कैंपेन चलाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस कैंपेन के तहत आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, कार लोन आदि पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।
इंडियन बैंक
ये बैंक पब्लिक सेक्टर का बैंक है। इंडियन बैंक होम लोन पर 8.5 फीसदी से 9.9 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। अगर हम प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो इस पर प्रोसेसिंग चार्ज 0.23 फीसदी है।
आईसीआईसीआई बैंक
ये बैंक एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो अपने ग्राहकों को होम लोन देता है। जिन लोगों का सिबिल स्कोर 750 से 800 है उनके लिए होम लोन की ब्याज दर 9 फीसदी है, यह 30 सितंबर तक वैलिड है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
