नई दिल्ली, जून 3। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ महीनों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस समय दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रु है। मुंबई में भी गैस सिलेंडर का यही रेट है। इसके अलावा बड़े शहरों की बात करें तो चेन्नई में 825 रुपये और कोलकाता में 835.50 रुपये की कीमत पर सिलेंडर बिक रहा है। महंगे सिलेंडर पर सरकार कुछ सब्सिडी देती है। मगर सरकार ने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की भी अपील की है। फिर भी बहुत से लोगों ने गैस सब्सिडी नहीं छोड़ी, मगर उन्हें सब्सिडी का पैसा मिलना बंद हो गया है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो यहां जानेंगे कि कैसे फिर से सब्सिडी शुरू कराई जा सकती है।
जानिए क्या करना होगा
टीवी9 हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार यदि आप फिर से सब्सिडी पाना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस काफी आसान है। आपको बस इतना करना है कि अपनी गैस एजेंसी में जाएं और इसके लिए आवेदन करें। आपको आवेदन में बताना होगा कि आपको सब्सिडी चाहिए। साथ ही लिखें कि आप सब्सिडी के हकदार भी हैं। हालांकि इसके लिए आपको कोई प्रूफ भी देना होगा।
भर कर जमा कराएं फॉर्म
आवेदन करते समय गैस एजेंसी से आपको एक फॉर्म मिलेगा। इसे आप वहीं भरकर जमा कराएं। इसके साथ आपको कुछ प्रूफ जमा कराने होंगे, जिनमें एक आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और गैस कनेक्शन डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। साथ ही आपको एक इनकम प्रूफ भी देना होगा। इनकम प्रूफ जरूरी है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने दी थी जानकारी
फरवरी महीने में संसद में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक लिखित जवाब में कहा था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने बताया है कि 1 फरवरी 2021 तक 1.08 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी। उन्होंने तब यह भी कहा था कि घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी जारी है। सब्सिडी का पैसा नहीं रोका गया।
सब्सिडी कम-ज्यादा होती है
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि एलपीजी सहित बाकी पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार से संबंधित हैं। मगर बावजूद इसके सरकार सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को पेट्रोलियम उत्पाद रियायती कीमत पर मिलते हैं। जहां तक सब्सिडी का सवाल है तो एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों की कीमतों कमी या बढ़ोतरी और सरकार के फैसले के आधार पर सब्सिडी कम-ज्यादा होती है।
दिए जाएंगे फ्री सिलेंडर
1 फरवरी को संसद में बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने गरीबी रेखा से नीचे वाले 1 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया था। वित्त मंत्री ने जो ऐलान किया था उसके मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में ही 1 करोड़ परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। ये सिलेंडर उन राज्यों और क्षेत्रों में पहुंचाए जाएंगे, जहां उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अभी कम हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 31 जनवरी 2021 तक करीब 8.3 करोड़ परिवारों को फ्री एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
