
Rent Agreement : वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने वाला है। इसके साथ ही नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा। जब कोई वित्त वर्ष खत्म हो रहा होता है तो लोग टैक्स बचाने के कई तरह के उपाय करते हैं। टैक्स बचाने के लिए कई तरह की जुगत करते हैं। जिन तरीकों से टैक्स बचाया जा सकता है, उनमें रेंट एग्रीमेंट भी शामिल है। यदि आप रेंट भरते हैं तो टैक्स बचाने के लिए रेंट एग्रीमेंट बनवाना अच्छा उपाय है। पर रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यदि आप इन चीजों पर ध्यान न दें तो टैक्स बेनेफिट हासिल नहीं कर पाएंगे।
कैसे मिलता है रेंट पर टैक्स बेनेफिट
अगर आप सैलेरी पर काम करने वाले कर्मचारी हैं तो आप रेंट एग्रीमेंट की मदद से हाउस रेंट अलाउंस हासिल कर सकते हैं। ये भी ध्यान रहे कि नये टैक्स सिस्टम में रेंट एग्रीमेंट की मदद से छूट नहीं मिलती है। पुराने टैक्स सिस्टम के तहत ही आप इसका फायदा ले सकते हैं। आपको कितना फायदा मिल सकता है इसके लिए अपनी सैलरी स्लिप में एचआरए चेक करें। फिर शहर में सैलरी के करीब 40 फीसदी और मकान के किराए पर सैलरी से 10 फीसदी को घटा कर आप टैक्स बचा सकते हैं।
मासिक किराया शामिल करें
जब भी आप टैक्स बचाने के लिए रेंट एग्रीमेंट बनवाएं तो उसमें मासिक किराया शामिल करना न भूलें। आम तौर पर लोग पूरे एक साल या 11 महीने का किराया रेंट एग्रीमेंट में शामिल करते हैं। फिर इसे मासिक किराये के हिसाब से बांटा जाता है।

समय सीमा पर गौर करें
अगर आप टैक्स बचाना चाहते हैं और उसके लिए रेंट एग्रीमेंट बनवा रहे हैं तो समय सीमा का ध्यान रखें। समय सीमा को रेंट एग्रीमेंट में शामिल करें। यहां पर समय सीमा का मतलब है कि आप जिस मकान में रह रहे हैं उसमें कब से रह रहे हैं। इस तरह की जानकारी जरूर शामिल करें। वैसे तो 11 महीने का एग्रीमेंट बनता है, पर इसके बाद इसे दोबारा बनाया जा सकता है।
जरूर शामिल करें अन्य खर्च
अगर आप टैक्स बचाने के लिए रेंट एग्रीमेंट बनवा रहे हैं तो उसमें अन्य खर्च को जरूर शामिल करें, जिस पर आम तौर लोग ध्यान नहीं देते। आप सोच रहे होंगे कि ये अन्य खर्च क्या है तो बता दें कि यहां इसका मतलब है कि यदि आप किराये के मकान में किसी चीज को शामिल कराने या बनवाने पर पैसा खर्च करते हैं तो उसे आप रेंट एग्रीमेंट में शामिल कर सकते हैं।

कौन से स्टांप पेपर पर बनवाएं रेंट एग्रीमेंट
100 रुपये या 200 रुपये के स्टांप पेपर पर रेंट एग्रीमेंट बनवाकर आप टैक्स बचा सकते हैं। यदि आपका रेंट एग्रीमेंट 1 लाख रुपये से अधिक है तो उसमें मकान मालिक का पैन कार्ड और आधार कार्ड लगेगा। ये एक अनिवार्य नियम है। अगर आपकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये से ज्यादा है तो फॉर्म नंबर 1 भरना जरूरी होगा। ध्यान रहे कि रेंट एग्रीमेंट में मकान मालिक के साइन जरूरी हैं, जो कि सभी पेजों पर होंगे।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
