नई दिल्ली, नवंबर 2। टीवीएस बाइकों की कीमत एक्सएल100 के लिए 41,015 रुपये से शुरू होती है और अपाचे आरआर 310 के लिए 2.59 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिलाकर टीवीएस इस समय पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक इंजन वाले 16 नए बाइक मॉडल बेचती है। इसकी लिस्ट में स्कूटर भी हैं। इनमें टीवीएस ज्यूपिटर 125 भारत में लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है। जबकि टीवीएस रेडियन भारत में टॉप कम्यूटर बाइक्स में से एक बन गयी है और टीवीएस अपाचे आरआर 310 भारतीय ऑटो बाजार में टॉप स्पोर्ट्स बाइक्स में से एक है। इसके अलावा टीवीएस भारत में 3 नयी बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें रेट्रोन, अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100 और अपाचे आरटीआर 310 शामिल हैं। यदि आप टीवीएस की कोई बाइक खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी पूरी प्राइस लिस्ट चेक करें।
टीवीएस की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
70 हजार रु कम कीमत की बाइकें :
- टीवीएस एक्सएल 100 : शुरुआती कीमत 41,015 रु
- टीवीएस स्पोर्ट : शुरुआती कीमत 58,130 रु
- टीवीएस रेडियन : शुरुआती कीमत 59,900 रु
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : शुरुआती 69,505 रु
टीवीएस की 1 लाख रु से ज्यादा महंगी मोटरसाइकिलें :
1.15 लाख रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस रेडर : शुरुआती कीमत 73400 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : शुरुआती कीमत 1.07 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : शुरुआती कीमत 1.14 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : शुरुआती कीमत 1.15 लाख रु
टीवीएस की सबसे ज्यादा महंगी मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : शुरुआती कीमत 1.33 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरआर 310 : शुरुआती कीमत 2.59 लाख रु
टीवीएस स्कूटरों की लिस्ट और उनकी कीमत :
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : शुरुआती कीमत 57959 रु
- टीवीएस स्कूटी जेस्ट : शुरुआती कीमत 64641 रु
- टीवीएस ज्यूपिटर 125 : शुरुआती कीमत 73400 रु
- टीवीएस एनटॉर्क 125 : शुरुआती कीमत 73270 रु
टीवीएस का इलेक्ट्रिक स्कूटर
टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रु है।
टीवीएस के जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल-स्कूटर और उनकी संभावित कीमत :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100 : 1.20 लाख रु
- टीवीएस क्रेओन : 1.20 लाख रु
- टीवीएस जेप्पेलिन आर : 1.50 लाख रु
ये हैं कुछ और आने वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस एडीवी : 1.50 लाख रु
- टीवीएस रेट्रोन : 1.50 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 : 1.99 लाख रु
टीवीएस की सेल्स
चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को इस साल अक्टूबर में कुल बिक्री में 10.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,55,033 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी। टीवीएस मोटर कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 3,94,724 इकाइयां बेची थीं। महीने के दौरान कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,41,513 इकाई रही, जो अक्टूबर 2020 में 3,82,121 इकाइयों की बिक्री के मुकाबले 10 प्रतिशत कम है। अलग-अलग कैटेगरी में देखें तो कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री पिछले महीने आधा फीसदी (घरेलू) और स्कूटर सेल्स (घरेलू) 11.02 फीसदी घटी। इसका कुल निर्यात (तिपहिया वाहन बिक्री सहित) 2.89 फीसदी बढ़ा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications