नई दिल्ली, अगस्त 29। हाल ही में भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी हुई है। 5जी की नीलामी पूरी होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों की देश भर में 5जी सर्विस लॉन्च करने की तैयारियां जोरों पर हैं। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक भी है। अनुमान है कि कंपनी उसमें 5जी को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। इस तरह की चर्चा भी है कि अक्टूबर तक भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत हो सकती है। मगर सवाल यह है कि क्या आपका फोन 5जी को सपोर्ट करेगा। आगे जानिए कैसे लगाएं इस बात का पता।
केवल 5जी हैंडसेट से नहीं बनेगी बात
5जी सर्विस का मजा लेने के लिए सबसे पहले तो आपका फोन एक 5जी हैंडसेट होना चाहिए। मगर आपका फोन 5जी सपोर्ट वाला हो केवल इतना ही काफी नहीं है। दरअसल टेलीकॉम कंपनियों ने विभिन्न स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। इसी कारण सभी हैंडसेट्स पर सभी बैंड्स को सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसलिए आपके मोबाइल में वो बैंड्स भी होना चाहिए जो 5जी को सपोर्ट करे।
एयरटेल के बैंड्स
बात करें एयरटेल की तो आपके फोन में कुछ चुनिंदा बैंड्स होने चाहिए। अगर ये चुनिंदा बैंड्स आपके फोन में होंगे तो ही आप एयरटेल की 5जी सर्विस का मजा ले पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीलामा में एयरटेल ने जिन 5जी स्पेक्ट्रम को खरीदा है, वो सभी श्रेणी की फ्रीक्वेंसी बैंड्स के हैं।
जियो ने किये सबसे अधिक पैसे खर्च
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए सबसे अधिक पैसे खर्च किये। उसके बाद 5जी स्पेक्ट्रम के लिए जिस कंपनी ने सर्वाधिक पैसा खर्च किया वो एयरटेल ही है। एयरटेल ने जिन वेव्स को खरीदा है, उनमें 900 मेगाहर्ट्ज़ (एमएचजेड), 1800 एमएचजेड, 2100 एमएचजेड, 3300 एमएचजेड और 26 एमएचजेड शामिल हैं।
बैंड्स को लेकर अलग कोड
ऊपर बताए गए बैंड्स को लेकर अलग अलग कोड होता है। फोन में इनके बैंड्स अलग कोड के साथ आते हैं। अब हम आपको कोड्स बताते हैं। 900 एमएचजेड के लिए एन8, 1800 एमएचजेड के लिए एन3, 2100 एमएचजेड के लिए एन1, 3300 एमएचजेड के लिए एन78 और 26 गीगाहर्ट्ज के लिए एन258। इसका मतलब है कि एन8, एन3, एन1, एन78 और एन258 का सपोर्ट फोन में होगा तो ही एयरटेल के ग्राहक 5जी का आनंद ले सकते हैं।
बैंड्स के बारे में पता करें
आप भी इन बैंड्स की जानकारी ले सकते हैं। स्मार्टफोन की ऑफिशियल साइट या किसी थर्ड पार्टी फोन इंफो साइट पर जाएं। अपने फोन के मॉडल नंबर को सर्च करें। इसमें आप चेक कर सकते हैं कि आपका फोन किन 5जी बैंड्स को सपोर्ट करेगा और किनको नहीं। ध्यान रहे कि यदि एन8, एन3, एन1, एन78 और एन258 का सपोर्ट न हो तो आप एयरटेल 5जी सर्विस का आनंद नहीं ले पाएंगे। भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा है कि भारत 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भारती एयरटेल की योजना अक्टूबर में अपनी 5जी सेवाओं को पेश करने की है। पश्चिमी देशों पहले से ही 5जी की शुरुआत हो चुकी है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications