नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बाद से अगर आप भी घर में बोर हो गए हैं तो ये सही समय है थोड़ा सैर-सपाटा करने का। सर्दियां आने में थोड़ा समय है और गर्मियां जा चुकी हैं। यानी मौसम घूमने के लिहाज से एक दम परफेक्ट है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) साउथ इंडिया घूमने का मौका दे रही है। आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आई है, जिसमें आपको साउथ इंडिया में कई जगह घूमने का मौका मिलेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इस टूर पैकेज का शुरुआती खर्च 15 हजार रु से भी कम है। यानी ये मौजूदा हालातों को देखते हुए आपकी जेब के लिए भी सही है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की डिटेल।
कितने दिन का है टूर
ये टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा, जिसकी शुरुआत त्रिशूर, ओडिशा से 30 अक्टूबर से होने जा रही है। इस टूर का नाम है Serene Kerala With House Boat Stay, जिसके तहत आपको गुरुवायुर, कोच्चि, मुन्नार और कुमाराकोम के साथ-साथ आलप्पुषा़ घूमने का मौका मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुमाराकोम कई छोटे द्वीपों का समूह है। इसे पूरे राज्य में सबसे खूबसूरत जगह माना जाता है।
क्या-क्या होगा पैकेज में शामिल
आईआरसीटीसी की तरफ से दिए जा रहे पैकेज में आपको होटल, पूरे सफर का टिकट और हाउस बोट में 1 रात का स्टे मिलेगा। खाने की बात करें तो पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल होगा। इतना ही नहीं खूबसूरत नजारों (साइट व्यू) को देखने के लिए गाड़ी की भी सुविधा मिलेगी।
कितना होगा खर्च
अब बात करते हैं इस पैकेज में आने वाले खर्च की। यदि आप 3 लोगों के लिए बुकिंग कराएं तो आपको प्रत्येक के लिए 13,705 रु की पेमेंट करनी होगी। वहीं 2 लोगों के लिए इस टूर पैकेज का खर्च कुल 26,290 रु आएगा। यानी 2 लोगों में प्रति व्यक्ति 18,145 रु का खर्चा आएगा। वहीं अकेले व्यक्ति के लिए ये पैकेज थोड़ा महंगा है। इसके लिए आपको 35,930 रु खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए अलग से 2790 रु देने होंगे। ये खर्चा बिना बेड के है। यदि अलग से बेड लेना है तो किराया 4825 रु होगा।
कैसे कराएं बुकिंग
आप इसके लिए रिजर्वेशन काउंटर से बुकिंग करा सकते हैं। आपके पास ऑनलाइन बुकिंग का भी ऑप्शन है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके बुकिंग करा सकते हैं। https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SEH033
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications