नयी दिल्ली। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी के ग्राहकों की संख्या करोड़ों में है, जिन्होंने इसकी उपलब्ध ढेरों योजनाओं में से कोई पॉलिसी ले रखी है। अगर आपने भी एलआईसी की कोई पॉलिसी ले रखी है तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। असल में एलआईसी का एक जरूरी नियम है जिसके पूरा न किए जाने पर आपकी पॉलिसी का पैसा फंस सकता है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
नहीं किया ये काम तो फंसेगा पैसा
अगर आपने एलआईसी की कोई पॉलिसी ली और वो मैच्योर हो गई तो आपके लिए एनईएफटी मैनडेट फॉर्म भरना जरूरी है। यदि आप पॉलिसी पर लोन लेना चाहते हैं तो भी यह फॉर्म भरना होगा। वरना आपको लोन या मैच्योरिटी का पैसा नहीं मिलेगा। दरअसल अब एलआईसी चेक से पेमेंट नहीं करती। बल्कि ये ग्राहकों के अकाउंट में पैसा डालती है। इसीलिए आपके लिए एलआईसी पॉलिसी को बैंक से लिंक कराना जरूरी है। वरना मैच्योरिटी पर पॉलिसी का पैसा रुक जाएगा।
कहां कराएं रजिस्ट्रेशन
डिजिटल पेमेंट पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता। एलआईसी की मुफ्त ई-सर्विसेज के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और ग्राहक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं। जहां तक अपनी पॉलिसी को बैंक अकाउंट से लिंक कराने का सवाल है तो इसके लिए करीबी एलआईसी ऑफिस में जाएं। वहां एनईएफटी (NEFT) मैंडेट फॉर्म भर कर जमा करा दें। ध्यान रहे कि इस फॉर्म के साथ आपको कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की कॉपी अटैच करनी होगी।
1 हफ्ते में होगी लिंक
ऊपर बताए गए तरीके से 1 हफ्ते में आपकी पॉलिसी आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगी। इससे होगा ये कि आप चाहें पॉलिसी पर लोन लें या आपको मैच्योरिटी पर पैसा मिले, सब सीधे अकाउंट में आएगा। एलआईसी ने अपने ग्राहकों को एक और राहत दी है। एलआईसी ग्राहक पॉलिसी की मैच्योरिटी का क्लेम करने के लिए डॉक्यूमेंट्स देश भर में कंपनी की किसी भी शाखा में जमा करा सकते हैं। इसके लिए 31 मार्च तक का समय है। इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा जिनकी पॉलिसी मैच्योर हो चुकी है।
कहां करें डॉक्यूमेंट्स जमा
देश भर में एलआईसी के 113 डिविजनल ऑफिस और 2,048 शाखाएं हैं। साथ ही कंपनी के 1,526 छोटे कार्यालय भी मौजूद हैं। आप उसके 74 कस्टमर जोन में भी पॉलिसी मैच्योरिटी क्लेम फॉर्म जमा कर सकते हैं। ये ग्राहकों के लिए काफी अहम सुविधा है।
एलआईसी देती है कमाई का मौका
आप एलआईसी का एजेंट बन कर कमाई कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप ज्यादा मेहनत करते हैं तो ज्यादा कमाएंगे भी। यहां कमाई की कोई सीमा नहीं है। ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना समय देते हैं। आपको कितनी कमीशन मिलेगी यह इस बात पर तय होगा कि पॉलिसी कौन सी है। यानी अलग-अलग पॉलिसी के आधार पर कम-ज्यादा कमीशन मिलेगी। एक एजेंट के अनुसार आप अपने मन मुताबिक चुने हुए घंटों में काम कर सकते हैं। वे खुद सिर्फ 4-5 घंटे काम करती हैं और हर महीने उनकी कमीशन 70-75 हजार रु होती है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications