नई दिल्ली, दिसंबर 30। बैंकों का एनपीए हाल ही में काबू में आता दिख रहा है, लेकिन आरबीआई ने इस मामले में नई चेतावनी जारी की है। आरबीआई ने बताया है कि अगर ओमीक्रॉन बेकाबू हुआ तो सितंबर 2022 तक बैंंकों का एनपीए 9.5 फीसदी के स्तर को छू सकता है।

जानिए आरबीआई ने क्या कहा
आरबीआई ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस का नया वेरियंट ओमीक्रोन अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर डालता है तो बैंकों का फंसा हुआ कर्ज सितंबर, 2022 तक बढ़कर 8.1 फीसदी से लेकर 9.5 फीसदी के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि यह सितंबर, 2021 में 6.9 फीसदी पर आ गया है। आरबीआई की बुधवार को जारी अपनी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में यह आशंका जताई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंकों के खुदरा कर्ज पोर्टफोलियो में बढ़ते दबाव का सबसे ज्यादा असर होम लोन पर पड़ सकता है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में डबल डिजिट की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार हालांकि बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है, ग्रास एनपीए और शुद्ध एनपीए अनुपात सितंबर, 2021 में घटकर क्रमश: 6.9 फीसदी और 2.3 फीसदी पर आ गया, लेकिन वहीं निजी क्षेत्र के बैंकों में संपत्ति गुणवत्ता में कमी की दर अधिक होने से चिंता बनी हुई है।
इस लिए आरबीआई ने आगाह किया
आरबीआई ने स्ट्रेस परीक्षण के आधार पर रिपोर्ट में कहा है कि अगर सकल एनपीए अनुपात तुलनात्मक परिदृश्य के आधार पर सितंबर, 2022 तक बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो सकता है. और अगर अर्थव्यवस्था ओमीक्रोन लहर से प्रभावित होती है, तो गंभीर दबाव की स्थिति में यह 9.5 प्रतिशत तक जा सकता है।
देश में तेजी से फैल रहा है ओमीक्रॉन
भारत में कोरोना का नया वेरियंट ओमीक्रॉन तेजी से फैल रहा है। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस वायरस के कुल मामले 800 के पार निकल चुके हैं। वहीं इस वेरियंट से प्रभावित राज्यों की संख्या 21 हो चुकी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
