नई दिल्ली, अगस्त 18। पिछले कई महीनों से लगभग सभी राष्ट्रीकृत बैंक अपने ग्राहकों को केवाईसी कराने या अपडेट कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर रहें हैं। केवाईसी कराने से ग्राहकों को बैंक की सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है और बैंक भी बैंकिंग गतिविधियों को आसानी से ट्रैक कर पाते हैं। केवाईसी हो जाने से ग्राहक का बैंक खाता और उससे जुड़ी अन्य सेवाएं बाधित नहीं होती हैं। पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एस संदेश में बैंक ने ग्राहको से केवाईसी जल्द से जल्द अपडेट कराने की अपील की है।
31 अगस्त तक का है समय
केवाईसी कराने का फायदा यह रहता है कि बैंकिंग से संबंधित कोई भी सेवाएं जो आपके खाते से जुड़ी हैं बंद नहीं होती हैं। जिसके कारण ग्राहक और बैंक को भी कोई परेशानी नहीं होती हैं। पब्लिक सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने की अपील की है। बैंक ने ट्वीट कर के जानकारी दी है कि सभी ग्राहकों को 31 अगस्त 2022 तक केवाईसी करा लेना है।
कैसे कराना है केवाईसी
पीएनबी खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने के लिए आप केवाईसी फार्म भर के बैंक में जमा कर सकते हैं। फार्म भर के ग्राहक तभी जमा कर सकते हैं जब केवाईसी की जानकारी में कोई बदलाव न हो। केवाईसी संबंधित जानकारी आपको बैंक के ब्रांच जाकर देनी होगी, अगर कोई बदलाव हो तो भी बैंक को आप बताएंगे। अपने रजिस्टर ईमेल आईडी के माध्यम से भी जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में कोई बदलाव आया है तो तब ईमेल के माध्यम से केवाईसी नहीं होगी। आपको बैंक के ब्रांच में जाना होगा। आपके जाए बिना केवाईसी अपडेट नहीं होगा।
आरबीआई की है गाइडलाइन
बैंक के ग्राहकों के मामले में भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी के लिए दिशानिर्देशों जारी किया है। गाइडलाइन के मुताबिक यह सभी बैंकों के लिए जरूरी है कि वे मौजूदा ग्राहकों के संबंध में खाते खोलने के लिए जरूरी केवाईसी मानदंडों को पूरा करेंगे। कोई भी चूक न हो इसके लिए ग्राहक की पहचान के लिए आवश्यक केवाईसी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
