नयी दिल्ली। मोबाइल खराब होने पर आम दिनों में तो आसानी से रिपेयर करवाया जा सकता है। मगर लॉकडाउन में मोबाइल कहीं खराब हो गया तो आपके सामने बड़ी मुसीबत आ सकती है। कई लोग इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई जिसमें बताया गया कि लॉकडाउन न हटने की सूरत में मोबाइल खराब या टूटने के कारण करीब 4 करोड़ लोग मई के आखिर तक बिना मोबाइल के रह जाएंगे। लॉकडाउन में टाइम पास और कई सेवाओं से जुड़े रहने का एक मात्र जरिया मोबाइल है, जिससे बड़ी संख्या में लोग दूर हो सकते हैं। इंडिया सेल्युलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स ऐसोसिएशन (आईसीईए) ने अपनी रिपोर्ट अनुमान लगाया था कि इस वक्त भी करीब 2.5 से अधिक मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह है रिपेयर का सामान न मिलना और दुकानों का बंद होना। अगर आप भी लॉकडाउन में बिना मोबाइल के गुजारा करने को मजबूर हैं तो टेंशन न लें। हम आपको बताने जा रहे हैं 5 सस्ते दमदार हैंडसेट के बारे में, जो आपको सिर्फ 5000 रुपये तक की कीमत में मिल जाएंगे।
माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट
माइक्रोमैक्स के इस शानदार फोन की कीमत सिर्फ 4999 रुपये है। फोन में 13 मेगापिक्सेल और 5 मेगपिक्सेल का डुअल कैमरा सेट-अप दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए मोबाइल में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 4 जीबी रैम और 5.5 इंच की बढ़िया डिस्प्ले है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। यानी कुल मिला कर ये एक बेस्ट बजट स्मार्टफोन है।
शिओमी रेडमी गो 16 जीबी
शिओमी रेडमी गो 16 जीबी की कीमत सिर्फ 4699 रुपये है। फोन में 8 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए मोबाइल में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश से लैस है। स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम और 5.0 इंच की डिस्प्ले है। इस फोन में भी 3000 एमएएच की बैटरी है। मोबाइल में क्वाड कोर, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।
शिओमी रेडमी गो
ये शिओमी रेडमी गो 16 जीबी का वर्जन है। शिओमी रेडमी गो की कीमत और भी कम केवल 4499 रुपये है। साथ ही शिओमी जैसी बेहतरीन कंपनी का टैग भी है। इस स्मार्टफोन में भी 8 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा, 1 जीबी रैम, 5.0 इंच की डिस्प्ले, 3000 एमएएच की बैटरी और क्वाड कोर, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है।
नोकिया 1
ये फोन आपको सिर्फ 3999 रुपये में मिल जाएगा। नोकिया 1 में क्वाड कोर, 1.1 GHz मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, 4.5 इंच की डिस्प्ले और 5 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 2150 एमएएच की बैटरी रिमुवेबल है। फोन में 1 जीबी रैम है। ये एक 4जी फोन है, जिसमें 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। साथ ही ये फोन यूएसबी ओटीजी सपोर्ट से लैस है।
माइक्रोमैक्स आईवन (Micromax iOne)
माइक्रोमैक्स आईवन की कीमत सिर्फ 3800 रुपये है। इस फोन में 2 जीबी रैम है, जबकि फोटो के लिए 5 मेगापिक्सेल के प्राइमरी कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सेल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 2200 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन में 5.45 इंच की डिस्प्ले है। ये फोन 4जी है, जो 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
