नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बार्डर पर हुई तनातनी के बाद भारत ने चीन के करीब 100 ऐप पर बैन लगा दियाा है। इसमें से एक ऐप टिकटॉक भी है। भारत में यह सबसे ज्यादा प्रचलित वीडियो ऐप था। लेकिन अब आसार बन रहे हैं कि यह ऐप भारत में फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि बाकी चीन के ऐप पर प्रतिबंध लागू ही रहेगा। आइये जानते हैं ऐसा क्या होने जा रहा है।
अमेरिका से मिल रहे हैं संकेत
दरअसर भारत की देखादेखी अमेरिका भी टिकटॉक सहित अन्य चीनी ऐप पर रोक लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले यह घोषणा कर दी थी कि वह शनिवार को ही चीन के ऐप टिकटॉक पर रोक लगाने जा रहे हैं। इस खबर से टिकटॉक की हिम्म्त टूट गई और और उसने अपने बिकने की तैयारी कर ली है।
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प खरीदने की दौड़ में
चाइनीज ऐप टिकटॉक को अब अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प खरीदने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस अपनी पूरी हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प को बेचने के लिए राजी हो गई है। टिकटॉक के बिकने की खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को 24 घंटे के भीतर बैन लगाने की घोषणा की थी।
पहले कुछ और थी योजना
जानकारी के अनुसार इसके पहले बाइटडांस अपनी कुछ हिस्सेदारी कंपनी को बेचने चाहती थी। लेकिन व्हाइट हाउस ने सिरे से खारिज कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नई डील के तहत बाइटडांस पूरी तरह से अमेरिकी कारोबार से बाहर हो जाएगा और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प अमेरिका में टिकटॉक का अधिग्रहण करेगा। सूत्रों ने आगे बताया कि बाइटडांस के कुछ निवेशक, जो अमेरिकी हैं जो उन्हें थोड़ी बहुत हिस्सेदारी दी जा सकती है। हालांकि इस मामले में न तो व्हाइट हाउस की तरफ से कोई जवाब आया है और न ही बाइटडांस या माइक्रोसॉफ्ट की तरह से कोई टिप्पणी आई है।
भारत में टिकटॉक आने का ऐसे खुलेगा रास्ता
टिकटॉक के लिए अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। वही भारत पहला सबसे बड़ा बाजार था। इस नई डील के बाद भारत की डाटा चोरी की चिंता दूर हो जाएगी, ऐसे में टिकटॉक की भारत में वापसी की संभावना बढ़ जाएगी। कुल मिलाकर अमेरिका में अब टिकटॉक के यूजर्स के डाटा की जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट की होगी। यूजर्स का डाटा माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर पर स्टोर होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
