नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल और डीजल के साथ साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी हैं। यानी गाड़ी के सफर के अलावा रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। आपको बता दें कि देश में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई भी होने लगी है। एलपीजी के अलावा पीएनजी भी महंगी हुई है। पीएनजी गैस एक पाइप के जरिए आपकी रसोई तक पहुंचती है। इसके लिए आपको बिल में पेमेंट करनी होती है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) पीएनजी सर्विस देती है। अगर आप आईजीएल की पीएनजी सुविधा इस्तेमाल करते हैं और अपना बिल कम करना चाहते हैं तो इसका एक तरीका है।
कैसे करें बिल कम
यदि आप अपना पीएनजी बिल कम करना चाहते हैं तो आईजीएल इसके लिए मौका दे रहा है। आप सेल्फ-बिलिंग करके अपना बिल कम कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको केवल आईजीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। आप सेल्फ बिलिंग के माध्यम से अगले बिलिंग साइकिल में रसोई गैस बिल में 15 रुपये तक कम कर सकते हैं।
2 महीने में 1 बार रीडिंग
आम तौर पर पीएनजी बिलिंग तब होती है जब मीटर रीडर हर 2 महीने में एक बार ग्राहक के घर से रीडिंग कलेक्ट करता है। सेल्फ-बिलिंग एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें ग्राहक आईजीएल कनेक्ट ऐप के माध्यम से मीटर रीडिंग पंच करके अपनी बिलिंग शुरू कर सकते हैं। आईजीएल कनेक्ट को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या है सेल्फ बिलिंग का प्रोसेस
सबसे पहले अपने बीपी नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके आईजीएल कनेक्ट ऐप में लॉग इन करें। सुनिश्चित करें कि आप अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर तेजी से प्रोसेसिंग और बिल वितरण के लिए ई-बिल सब्सक्राइब्ड हैं। फिर सेल्फ बिलिंग पर क्लिक करें और उसके बाद मीटर रीडिंग दर्ज करें। आखिर में मीटर की रियल-टाइम लेटेस्ट तस्वीर अपलोड करके सबमिट कर दें।
कब तक मिल रही छूट
इस छूट का फायदा 31 दिसंबर 2021 तक मिल सकता है। आप हर बिल पर 15 रु की बचत कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि अधिकतम 6 बिलों पर ही यह बेनेफिट मिलेगा। सेल्फ-बिलिंग के बाद अगले बिल में आपको छूट दी जाएगी। यह ध्यान देने वाली बात यह है कि पीएनजी की कीमतें 28.41 रुपये प्रति एससीएम (मानक घन मीटर) तक संशोधित की गई हैं, जिनमें 2 मार्च 2021 के प्रभावी से वैट भी शामिल है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में, पीएनजी की कीमतें 28 रुपये प्रति एससीएम हैं। करनाल और रेवाड़ी (हरियाणा) में पीएनजी की कीमतें 28.46 रुपये प्रति एससीएम हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली (उत्तर प्रदेश) में पीएनजी की कीमतें 32.67 प्रति एससीएम (वैट सहित) हैं।
बढ़ेगा पीएनजी का दायरा
जून या जुलाई तक बिहार के 24 शहरों में पीएनजी गैस की सप्लाई शुरू की जाएगी। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य के 9 शहरों में अपने लोकल हेडक्वार्टर भी खोल लिए हैं। गैस की आपूर्ति के लिए 6 से 12 इंच मोटे पाइपों की इस्तेमाल होगा। कुल पाइपलाइन करीब 132 किमी की होगी। जिन जिलों में पाइप से गैस पहुंचाई जाएगी उनमें छपरा के अलावा नवादा, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, शेखपुरा और जमुई शामिल हैं। इसके अलावा परियोजना में कटिहार, किशनगंज, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, लखीसराय के साथ साथ औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अररिया और पूर्णिया भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications