Aadhaar Pan Link: अगर आपने अपने आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है, तो आपको 1000 रुपए की फीस के अलावा भी एक्स्ट्रा पेनाल्टी लग सकती है। गौरतलब है कि अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं है तो अब संपत्ति खरीदने पर एक प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत तक का टीडीएस देना पड़ सकता है। टैक्स विभाग ने इस नए नियम के तहत अब तक कई संपत्ति खरीदारों को नोटिस भी भेजा है।
ये है नियम
आपको बताते चलें कि इनकम टैक्स एक्ट के मुताबिक अगर कोई भी इंसान 50 लाख रुपए की कीमत या उससे ज्यादा की संपत्ति खरीदता है, तो जमीन खरीदने वाला सरकार को 1 प्रतिशत टीडीएस देता है, वहीं पूरे अमाउंट का 99 प्रतिशत पेमेंट, जमीन बेचने वाले को खरीदार द्वारा किया जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें संपत्ति बेचने वालों के पैन कार्ड भी आधार कार्ड से लिंक नहीं है। इसमें से ज्यादातर पैन कार्ड इनएक्टिव हो गए हैं, क्योंकि उन्हें आधार कार्ड के जरिए लिंक नहीं किया गया था। ऐसे में जिसका पैन कार्ड फिलहाल एक्टिवेट नहीं है और उसने 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति खरीदी है, तो उन्हें बकाया टीडीएस का भुगतान करने के लिए कुछ महीने बाद नोटिस भेजा जा रहा है।
अब करना होगा 20 प्रतिशत का टीडीएस पेमेंट
आपको बताते चलें कि अब आयकर विभाग ने उन लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जिन्होंने 50 लाख से ऊपर की संपत्ति तो खरीदी थी पर उनका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संपत्ति की खरीद पर 20 फीसदी तक टीडीएस का भुगतान करने की बात कही है।
पैन आधार लिंक
इनकम टैक्स द्वारा लाए गए एक नियम के मुताबिक धारा 139 एए के तहत टैक्स रिटर्न में आधार लिंक करना बहुत जरूरी है। आपको बताते चलें कि पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है, लेकिन फिर इसे 30 जून कर दिया गया था। इस तारीख तक आधार और पैन कार्ड धारक बिना कोई शुल्क दिए मुफ्त ही अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक करवा सकते थे। हालांकि जिसने 31 मार्च 2023 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, उसके पैन कार्ड को भी डीएक्टिवेट कर दिया गया है।
पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाने से आपको बैंक ट्रांजैक्शन जैसे कई दूसरे कामों में प्रॉब्लम आ सकती है। अब तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी आधार न लिंक होने पर 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति पर 1 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत का टैक्स ले रहा है।
ऐसे लिंक होगा पैन और आधार कार्ड
अगर आपका पैन और आधार कार्ड अब तक लिंक नहीं हुआ है, तो अभी भी आप इसे लिंक करवा सकते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया के लिए आपको 1000 रुपए की पेनल्टी भरनी पड़ेगी। 30 जून 2023 तक आधार को पैन से मुफ्त लिंक किया जा रहा था, लेकिन इस तारीख के बाद से आधार को पैन से लिंक करवाने के लिए चार्ज लिया जाने लगा है। आप यह फीस भरकर बड़ी आसानी से वापस अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हैं, जिसके बाद वह एक्टिवेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
